
अमेरिका की पहली महिला रह चुकीं मिशेल ओबामा (Michelle Obama) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी के एक पोल में मिशेल ओबामा को समर्थन मिलता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की लोकप्रियता में कमी आ गई है. ऐसे में आधे से ज्यादा डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य मिशेल ओबामा के पक्ष में हैं. अगर मिशेल अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बनती हैं, तो इतिहास बन जाएगा.
इस सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक 48 फीसदी डेमोक्रेट्स नवंबर में चुनाव से पहले बाइडेन की जगह एक अन्य उम्मीदवार ढूंढ़ने पर सहमत हैं. वहीं, 38 फीसदी डेमोक्रेट्स का मानना है कि बाइडेन की सही विकल्प हैं. सर्वेक्षण में ये बात सामने आई कि बाइडेन की जगह किसे लेना चाहिए. इसमें सबसे अधिक 20 फीसदी डेमोक्रेटिक मतदाताओं ने मिशेल ओबामा को बाइडेन की जगह लेने वाला उम्मीदवार माना.
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में नवंबर में चुनाव होना है. ऐसे में मिशेल ओबामा के पक्ष में 20 प्रतिशत लोग खड़े हैं. ये लोग चाहते हैं कि जो बिडेन की जगह मिशेल ओबामा चुनाव लड़े. वहीं उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, हिलेरी क्लिंटन, कैलिफोर्निया के गगवर्नर गैविन न्यूसम और मिशिगन के गवर्नर ग्रेचन व्हाइटमर भी इस रेस में हैं.
कमला हैरिस को 15 प्रतिशत समर्थन हासिल है, वहीं 12 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रेंप के बीच ही मुकाबला हो.
पिछले महीने ही मिशेल ओबामा ने अमेरिका में लोकतंत्र की चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि मुझे डर है कि कहीं अमेरिका में लोकतंत्र खत्म ना हो जाए. उन्होंने कहा था कि मुझे लोकतंत्र की चिंता हो रही है. मैं चाहती हूं कि लोकतंत्र बहाल रहे.
2024 के अमेरिकी चुनाव में लाइनअप लंबे समय से एक निष्कर्ष था, जिसमें जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच दोबारा मुकाबला लगभग निश्चित दिखाई दे रहा था.
बिडेन का दावा है कि वह सबसे योग्य उम्मीदवार हैं, उन सर्वेक्षणों के बावजूद जो संकेत देते हैं कि उनकी उम्र मतदाताओं को परेशान कर रही है.
इस बीच, ट्रम्प इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वह चुनाव से पहले संभावित आपराधिक दोषसिद्धि के बावजूद चुनाव लड़ेंगे, जिसके लिए सैद्धांतिक रूप से उन्हें दशकों तक जेल में रहना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप पर हमलावर हुईं मिशेल ओबामा, कहा- देश के लिए गलत राष्ट्रपति...
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
