अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections 2020) के लिए अभी तक सर्वाधिक करीब 10 करोड़ लोग मतदान कर चुके हैं और अन्य छह करोड़ के मंगलवार को चुनाव वाले दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है. फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल पी. मैक्डॉनल्ड के अनुसार 1990 के बाद पहली बार रिकॉर्ड 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. मैक्डॉनल्ड ‘यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट' का नेतृत्व करते हैं, जो चुनाव पूर्व मतदान पर नजर रखता है.
उन्होंने सोमवार को कहा, ‘अनुमान है कि करीब 10 करोड़ लोग मंगलवार सुबह तक मतदान कर चुके होंगे.' उन्होंने कहा कि मतदान का स्तर 2016 से अधिक रहने की संभावना है. उदाहरण के लिए हवाई, टेक्सास और मोंटाना जैसे राज्यों में पहले ही 2016 के मतदान से अधिक वोटिंग हो चुकी है. वहीं नॉर्थ कैरोलाइना, जॉर्जिया, न्यू मेक्सिको, नेवाडा और टेनेसी में सर्वाधिक पूर्व-मतदान हुआ है, जो कि 2016 में हुए मतदान से करीब 90 प्रतिशत अधिक है.
अमेरिका में तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से है. सोमवार को वोटिंग की पहले की शाम चुनावी सर्वेक्षणों के नतीजे आए हैं, जिनमें देखा गया है कि ट्रंप और बाइडेन के बीच जीत का अंतर बहुत कम रहने वाला है. जीते कोई भी, जीत का मार्जिन बहुत ज्यादा नहीं होगा.
कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आते लोग क्यों जलाने लगे अमेरिकी झंडे? दंगे का ट्रंप कनेक्शन
Edited by: Ashutosh Kumar Singhचर्चिल, जॉर्ज बुश से इंदिरा तक एक ही कहानी - WAR हीरो, चुनाव ZERO; ट्रंप-नेतन्याहू का क्या होगा?
Reported by: Nikhil Dubey, Edited by: अभिषेक पारीक'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्स© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.