US President Elections 2020: दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है. डेमोक्रैटिक और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है. मतदान अमेरिकी समयानुसार सुबह 6 बजे और भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी.भारतीय समयानुसार अमेरिकी चुनाव में मतदान बुधवार सुबह 6.30 बजे पूरा होगा. अमेरिका में मतगणना (US Counting of votes) हर राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही मंगलवार रात (भारत में बुधवार को) ही शुरू हो जाएगी.
फ्लोरिडा (Florida), विस्कोंसिन (Wisconsin), पेनसिल्वेनिया जैसे कांटे की टक्कर वाले राज्यों में मतगणना कई हफ्तों तक खिंच सकती है. अमेरिकी चुनाव का समय, नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण (US President Oath Ceremony) से लेकर सब कुछ तय होता है. नवंबर में पहले सोमवार के बाद पड़ने वाले मंगलवार (इस बार 3 नवंबर) को ही चुनाव होता है. राष्ट्रपति 20 जनवरी को शपथ लेते हैं. ऐसे में नतीजे देरी से आए या अदालती विवाद हुआ तो दिक्कत नहीं होगी.
बताते चले कि चुनाव से एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश में लगे रहे. दोनों उम्मीदवार जनता से ऐसे समय अमेरिका की बागडोर अपने हाथ में सौंपने की अपील कर रहे हैं जब देश महामारी की चपेट में है जिसका जिक्र हर कदम पर और हर जगह पर मिलता है. देश में नौ करोड़ 30 लाख मतदाता पहले ही वोट डाल चुके हैं.
कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आते लोग क्यों जलाने लगे अमेरिकी झंडे? दंगे का ट्रंप कनेक्शन
Edited by: Ashutosh Kumar Singhचर्चिल, जॉर्ज बुश से इंदिरा तक एक ही कहानी - WAR हीरो, चुनाव ZERO; ट्रंप-नेतन्याहू का क्या होगा?
Reported by: Nikhil Dubey, Edited by: अभिषेक पारीक'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्स© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.