अमेरिका में जो बाइ़डेन की सत्ता चली गई है अब डोनाल्ड ट्रंप नए राष्ट्रपति (US President Donald Trump) होंगे. लेकिन ये बात अगर किसी को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है तो वह हैं यूक्रेन को. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीरी जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ट्रंप के सत्ता में आने से परेशान नजर आ रहे हैं. जेलेंस्की का परेशान होना तो लाजमी है, उन्हें इस बात का डर सताने लगा है कि अमेरिका कहीं यूक्रेन को मिलने की वाली सैन्य और आर्थिक मदद रोक न दे. अब तक जो बाइडेन प्रशासन रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध के लिए उनकी मदद कर रहा था.
ये भी पढ़ें-बाइडेन और हैरिस ने ट्रंप को दी जीत की बधाई, कनाडा के पीएम ट्रडो क्यों चिंतित? जानिए क्या बोले
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रंप के अमेरिकी चुनाव में जीतने पर उनको बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से यूक्रेन में शांति बहाली होगी. इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप से बातचीत में दोनों देशों के आपसी सहयोग पर भी जोर दिया. वहीं अगर ट्रंप के पिछले बयानों को देखा जाए तो उन्होंने कहा था कि वह 24 घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा सकते हैं. उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए विवादित जगहों को रूस को सौंप देने का भी सुझाव दिया था.
डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से यूक्रेन को मिलने वाली मदद को लेकर बाइडेन सरकार पर हमलावर रहे हैं, उससे तो जेलेंस्की की चिंता लाजमी है. ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान बार-बार ये बात कही कि बाइडेन सरकार अमेरिका के लोगों के टैक्स का पैसा उन लोगों के बजाय दूसरे देशों की मदद पर खर्च कर रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने तो जेलेंस्की को शानदार सेल्समैन तक कह दिया था. क्यों कि वह बार-बार अमेरिका में आकर 60 बिलियन डॉलर लेकर चले जाते हैं.
ट्रंप सरकार में उपराष्ट्रपति बनने जा रहे जेडी वेंस ने भी कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि उनको यूक्रेन के भाग्य की परवाह नहीं है. ट्रंप और जेडी वेंस के बयानों के बाद जेलेंस्की की चिंता को लाजमी है. ट्रंप बार-बार रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने की बात जो करते रहे हैं.
भारत पर कम टैरिफ से टेंशन में युनूस! चुनाव से 3 दिन पहले अमेरिका की बांग्लादेश से सीक्रेट ट्रेड डील की तैयारी
Edited by: Ashutosh Kumar Singhडोनाल्ड ट्रंप की गुगली में फंसे पुतिन! 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की धांधली के आरोपों की होगी जांच
Edited by: Ashutosh Kumar Singhबांग्लादेश में चुनाव बाद किसकी बन रही सरकार? US संबंध बनाने में जुटा तो बढ़ी भारत की टेंशन
Edited by: विजय शंकर पांडेय© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.