
Coronavirus: यादवपुर विश्वविद्यालय (Yadavpur University) के छात्रों ने कोरोनावायरस को लेकर जारी देशव्यापी बंद के कारण बेरोजगार हो गए कम से कम 200 लोगों को रोज भोजन कराने के लिए सामुदायिक रसोई की शरुआत की. सामुदायिक रसोई से जुड़े एक छात्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. छात्र अविक ने कहा कि उन्होंने ने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की मदद से सोमवार से यह पहल शुरू की.
उसने कहा कि यह रसोई यहां विश्वविद्यालय के विशाल मुख्य परिसर के एक कोने में स्थित है. छात्र ने कहा, "खिचड़ी बनाने के लिए रोजाना करीब 2000 रूपये का खर्च आता है और विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा अध्यापकों की निगरानी में हैंड सेनेटाइजर बनाने पर 2500 रूपये अलग से." अविक ने कहा कि छात्र लोगों से पैसे जुटा रहे हैं और इस रकम का लेखा-जोखा रख रहे हैं.
इसके अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने पड़ोसी गांव घरूआ के गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिन में दो बार खाना बनाकर बांट रही है. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लॉकडाउन के पहले दिन से गरीब लोगों में खाना बांट रही है और पूरे 21 दिनों के लॉकडाउन तक खाना बांटने का काम जारी रखेगी. बता दें कि खाना यूनिवर्सिटी के मेस में तैयार किया जाता है. इसके बाद यूनिवर्सिटी की ट्रांसपोर्ट सर्विस के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया जाता है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, एक वॉलिंटियर ने बताया, "हम लोग रोजाना 500 लोगों को खाना खिलाते हैं. अगर आने वाले समय में लोगों की संख्या बढ़ती है तो हम फिर उस हिसाब से खाना बनाएंगे."
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना वायरल का नया वैरिएंट फिर से चर्चा में आ गया है। ऐसे में लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। यहां जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 47 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 205 पहुंच गई है. वहीं, कोरोना के भी 4 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है.
कोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
