
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने दावा किया है कि कोरोनावायरस से उपजने वाली बीमारी COVID-19 की जांच के लिए उनकी प्रयोगशाला IGIB ने पेपर-बेस्ड टेस्ट तैयार किया है, जो न केवल जल्दी नतीजे देगा, बल्कि काफी सस्ता भी होगा.
CSIR के महानिदेशक डॉ शेखर मांडे ने NDTV को बताया कि उनकी प्रयोगशाला IGIB ने क्रिस्पर कैश सिस्टम का प्रयोग कर पेपर-बेस्ड टेस्ट तैयार किया है, जिसे रेगुलेटरी अप्रूवल का इंतज़ार है. उनका कहना है कि इस टेस्ट की कॉस्टिंग बहुत कम रहेगी, और यह जल्दी के साथ-साथ कतई एक्यूरेट नतीजे देगा. डॉ मांडे के मुताबिक, इस टेस्ट की कीमत लगभग 500 रुपये होगी.
डॉ शेखर मांडे के मुताबिक, पेपर टेस्ट को लेकर कुछ ही वक्त में अप्रूवल मिल जाने की संभावना है. उन्होंने कहा, "हम बड़े स्केल पर टेस्ट कर रहे हैं... हफ्ता-भर लगेगा टेस्ट को पूरा करने में... जैसे ही नतीजे आएंगे, अप्रूवल मिल जाएगा... प्राथमिकता सफलता बहुत अच्छी है, लेकिन कुछ ही सैम्पलों पर मिली है, सो, अब बाकी देशों से आए सैम्पलों पर जांचा जाएगा..."
CSIR के महानिदेशक ने बताया, "काफी रिसर्च किया जा रहा है... हम वायरस की सीक्वेंसिंग कर मॉलीक्यूलर टाइपिंग कर रहे हैं... हमारे देश में अभी तक दो वायरस की सीक्वेंसिंग हो चुकी है, लेकिन दुनियाभर में 4-5 हज़ार स्ट्रेन हैं... पूरी सीक्वेंसिंग के ज़रिये ही समझ पाएंगे कि यह वायरस कैसे फैल रहा है... इसके अलावा, डाइग्नोस्टिक पर भी काम चल रहा है, ताकि तेज़ी से, कम खर्च में सटीक डाइग्नोसिस कर पाएं..."
डॉ शेखर मांडे के अनुसार, "तीसरे पहलू के तौर पर वैक्सीन और ड्रग्स पर भी काम चल रहा है... चौथा स्तर है हॉस्पिटल इक्विपमेंट, जिनमें PPE, मास्क और वेंटीलेटर शामिल हैं... इनके लिए कई कंपनियां संपर्क में हैं, और रेगुलेटरी अप्रूवल मिलते ही वे उत्पादन में जुट जाएंगी..."
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
