
ईरान (Iran) की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस (CoronaVirus) को मात दे दी है. कहा जाता है कि कोरोना वायरस बुजुर्ग लोगों के लिए अधिक घातक होता है और इस वायरस से मरने वालों में सबसे ज्यादा उम्रदराज लोग ही हैं. लेकिन 103 वर्षीय महिला कोरोना वायरस को मात देकर वापिस अपने घर लौट चुकी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ईरान की राजधानी तहरान से 180 किलोमीटर दूर सेमनान के अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया था. महिला का नाम जाहिर नहीं किया गया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सेमनान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस के हेड नविद दयानी ने कहा, ''महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और उनकों डिस्चार्ज कर दिया गया है.'' बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले देश के दक्षिण-पूर्वी इलाके केरमान में एक 91 वर्षीय वृद्ध भी इलाज के बाद ठीक हुए थे.
103 वर्षीय महिला को हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा भी था, तीन दिन तक तबीयत खराब होने के बाद वो सोमवार को पूरी तरह ठीक हो गईं. रिपोर्ट्स में नहीं बताया गया कि इन दोनों महिलाओं का कैसे इलाज किया गया.
ईरान में कोरोना वायरस से सबसे पहली मौत 19 फरवरी को रिपोर्ट की गई थी. इस बीमारी के कारण दुनिया भर में 7,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब दो लाख लोग इससे संक्रमित हैं.
भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के 18 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कुल मिलाकर कोरोनावायरस के 169 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 144 भारतीय नागरिक हैं, जबकि 25 विदेशी नागरिक हैं.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीछत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 47 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 205 पहुंच गई है. वहीं, कोरोना के भी 4 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है.
कोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
