
Coronavirus: कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है. लॉकडाउन कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में तो फायदेमंद साबित हो रहा है, लेकिन लॉकडाउन के चलते गरीबों और मजदूरों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं, जो रोजाना मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पालन करते हैं. लॉकडाउन होने से गरीब तबके के लोग ना कमा पा रहे हैं और ना ही उन्हें खाना मिल रहा है. ऐसे में सरकार समेत तमाम देशवासी ऐसे लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं. इन सबमें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी शानदार पहल की है. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, अपने पड़ोसी गांव घरूआ के गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिन में दो बार खाना बनाकर बांट रही है.
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लॉकडाउन के पहले दिन से गरीब लोगों में खाना बांट रही है और पूरे 21 दिनों के लॉकडाउन तक खाना बांटने का काम जारी रखेगी. बता दें कि खाना यूनिवर्सिटी के मेस में तैयार किया जाता है. इसके बाद यूनिवर्सिटी की ट्रांसपोर्ट सर्विस के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया जाता है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक एक वॉलिंटियर ने बताया, "हम लोग रोजाना 500 लोगों को खाना खिलाते हैं. अगर आने वाले समय में लोगों की संख्या बढ़ती है तो हम फिर उस हिसाब से खाना बनाएंगे."
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर ने कहा, "हालांकि पंजाब की सरकार पूरे राज्य के गरीबों और जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने का काम कर रही है. लेकिन समाज के लोगों की मदद करना हमारी भी जिम्मेदारी है." उन्होंने आगे बताया, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एक अवेयरनेस कैंपेन चला रही है, जिसके जरिए गांव और दूसरे लोगों कोरोनावायरस से बचाव को लेकर जागरुक किया जाता है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी की टीम गांव के लोगों, वृद्ध आश्रम में फ्री में हैंड सैनिटाइजर बांट रही है, जो यूनिवर्सिटी के अप्लाइड हेल्थ साइंस के लोगों ने ही तैयार किया है.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
