कोरोनावायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ते मामले डराते ज़रूर हैं, लेकिन जो लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं उनसे हौसला और उम्मीद मिलती है. अब तक कुल 37 लोगों ने कोरोना को हराया है. इनका विदेश का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रहा पर जिनके कांटेक्ट में आये वो विदेश गए थे. कोरोना को मात देने वाले ऐसे ही, एक शख्स से बात की हमारे संवाददाता परिमल कुमार ने. कोरोना वायरस के बाद से ठीक होने के बाद उनके बारे में जानने पर पता चला कि वह आगरा के हैं. इनकी फैमिली इटली गई थी. उन्हीं से ट्रांसमिट होकर इनमें वायरस आया. 7 मार्च को पता चला. 8 मार्च को सफदरजंग में एडमिट हुए. 19 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि डर लगा जब पता चला कि रिपोर्ट पॉजिटिव आया, लेकिन डरने की ज़रूरत नहीं है. ऊपर भगवान हैं और नीचे डॉक्टर, नर्स और हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर उनके दूत हैं. आइसोलेशन बस एकांतवास है और कुछ नहीं. जैसे आप घर पर रहते हैं ठीक वैसे ही रहना है. बस आपको किसी से मिलना नहीं है. फ़ोन से परिवार से बात कर सकते थे और करते थे.
कोरोना के चपेट में आने के बाद ठीक होने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि डरने और घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है. कोरोना पॉजिटिव आता है तो संयम रखें जो डॉक्टर कहें वो करें. टेस्ट भी कुछ ऐसा नहीं की डर ज्यादा लगे. अभी घर पर भी उतने दिन ही क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
