
कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है. साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से गंभीरता के साथ लॉकडाउन लागू करने की अपील भी की. प्रधानमंत्री के अपील के बाद भी देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन को तोड़ने की खबर आ रही है. इधर कई ऐसे लोग भी हैं जो काफी समर्पण के साथ देश को इस संकट से निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया सामने आया है हापुड़ के धनावली अट्टा का, धनावली अट्टा गांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान माधवी सिंह पंचायत सदस्यों के साथ घर-घर जाकर महिला पुरुष और बच्चों को लॉकडाउन को लेकर समझा रही हैं. साथ ही हाथ में डंडा लेकर वो गांव की खुद ही पहरेदारी भी कर रही हैं. बाहर से बेवजह आने वाले लोगों को समझा कर आने से मना कर रही हैं.
हापुड़ में धनावली अट्टा की प्रधान अपने गांव को लॉक डाउन करने के लिए मुस्तैदी से जुटी हैं। ऐसे कई ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। करोना वायरस ने हमारे कई सामाजिक ढ़ांचे पर भी हमला किया है। pic.twitter.com/EnKT3KSxsO
— Ravish Ranjan Shukla (@ravishranjanshu) March 26, 2020
कई बार गांव में जरूरी कामकाज के अलावा भी लोग बेवजह नजदीकी गांव की रिश्तेदारियां और याराने निभाने से बाज नहीं आ रहें. वह ऐसे लोगों को समझा कर उन्हें वापस अपने घर भेज दे रही है. उनके प्रयासों से एक से पशुओं के चारा लाने ले जाने के अलावा गांव में पूरी तरह ग्राम प्रधान ने कर्फ्यू लगा दिया है.
गांव के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से वह गांव के लोगों को सरकारी दिशा निर्देशों से भी अवगत करा रही हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या भी न हो, तथा जरूरी हिदायतों का भी लोग पालन करें. गांव के कार्ड धारक श्रमिक तथा मनरेगा जॉब धारको के खाते में सरकारी आर्थिक सहायता भी जल्द पहुंचने, सरकारी गल्ले पर राशन उपलब्धता के बारे में भी उन्होंने ग्रामीणों को कॉमन माइक से जानकारी दी है. वह तथा उनके पति निरंतर इस चुनौती से लड़ने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाकर लोगों को जागरूक कर रहें हैं.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
