
सरावनी आरिफपुर (हापुड़) में आरिफपुर के कोरोना फाइटर ग्रुप के लोग बिहार के फंसे दस मजदूरों के राशन व देखभाल की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. बीते दिनों बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के लॉकडाउन की वजह से फंसे दस मजदूरों को खाना राशन की पूरी व्यवस्था गांव के ही लोग कर रहे हैं. दरअसल बिहार के यह मजदूर सरावणी स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में सीजन के दिनों में काम करने के लिए आए थे. लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्री बंद हुई और यह लोग यहीं फंस गए.
कृष्णकांत सिंह की पहल पर बने गांव के जुझारू और सेवाभावी युवकों शादाब, अमजद, वली मोहम्मद आदि ने इनके लिए एक खाली मकान उपलब्ध कराया. उसमें बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराई अपने घरों से भोजन भिजवाया. फिर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह से कहा तो वह उनके लिए राशन सब्जी और सभी जरूरी सामान लेकर पहुंच गए. यह सभी मजदूर हिन्दू हैं.
मुस्लिम बाहुल्य गांव के लोग इनका पूरा ध्यान रख रहे हैं. मजदूर जगन्नाथ राम के अनुसार उन्हें जरा भी महसूस नहीं हो रहा कि वह अपने घर से दूर हैं. सरावणी का कोरोना फाइटर ग्रुप गांव के सभी गरीबों और जरूरतमंदों को खाने पीने के सामान से लेकर, साबुन, मास्क तक दे रहा है. वे गांव का सैनिटाइजेशन तक करवा रहे हैं. जिला पंचायत सदस्य गांव के दिहाड़ी मजदूरों जिनके पास काम न होने की वजह से पैसे नहीं हैं, के लिए आवश्यक सामग्री जुटा कर वितरित कर रहे हैं.

जिला पंचायत कृष्णकांत सिंह ने हर गांव में कोरोना फाइटर ग्रुप बनाया है जिसका काम वास्तविक जरूरतमंदों की मदद करना है. उनका कहना है कि लोगों का हाथ थामिए क्योंकि असुरक्षा के भाव से ही पलायन होता है. लोगों को अहसास कराइए कि आप अपने घर में हैं.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
