
कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते देश भर में जारी 21 दिन के लॉक डाउन के दौरान फल और सब्जियों की होम डिलीवरी की पेशकश करने वाले किराने की दुकानों की क्षेत्रवार सूची की जानकारी देने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने इन उत्पादों की अधिकतम कीमतें भी तय कर दी है. शनिवार को नोएडा प्राधिकरण ने इस बारे में जानकारी दी. नोएडा प्राधिकरण ने एक ट्वीट कर कहा, 'गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय ने मोबाइल विक्रेताओं द्वारा दरवाजे पर डिलीवरी के दौरान बेची जाने वाली सब्जियों और फलों की दरों की एक सूची जारी की है. इन्हें सूची में उल्लिखित मूल्य से अधिक नहीं बेचा जा सकता है.'
यह उपाय इसलिए किया गया है ताकि लोग पलायन न करें. सूची में प्याज की अधिकतम दर 35 रुपये प्रति किलोग्राम और आलू, टमाटर, ककड़ी, कद्दू और फूलगोभी की कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं फलों में नारंगी की अधिकतम दर 60 रुपये प्रति किलोग्राम, सेब की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम, केले की कीमत 60 रुपये प्रति दर्जन और अंगूरों की कीमत 100 रुपये तय की गई है.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
