
कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया है. अभी तक कोरोना से 16 लोगों की मौत और देशभर में 700 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग जहां है वहीं रहने के लिए पीएम मोदी ने अपील की थी. इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं कि वह अपने घर जाने के लिए कोई न कोई तरीका निकाल रहे हैं और बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने ''बनो कोरोना वारियर्स'' का अभियान शुरू किया है और उदाहरण स्वरूप एक वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है.
पीएम मोदी द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में एक बेटी मुंबई में रह रहे अपने पापा को खत लिख रही है और बता रही है कि आप जहां हैं वहीं रहिए और अगर बाहर निकलोगे तो कोरोना जीत जाएगा. इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी सभी देशवासियों को संदेश देना चाहते हैं कि जो कोई भी अपने घरों से दूर काम के लिए बाहर गए हैं और घर नहीं आ पाए तो ऐसे मौके पर उन्हें घर जाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. वरना कोरोना हम पर और भी हावी हो सकता है और उन्हें संक्रमित करने का खतरा बन सकता है. ऐसे में जो जहां पर हैं, वहीं पर क्वारंटाइन हो जाए, ताकि कोरोना का संक्रमण आप तक न पहुंचे.
वीडियो में बच्ची बोल रही है, ''डियर पापा, मैं आपको बिल्कुल मिस नहीं कर रही हूं. मम्मी भी नहीं कर रही. आपको मुंबई से भागकर आने की कोई जरूरत नहीं. आप जहां हैं वहीं पर रहना. आप बाहर निकलोगे तो कोरोना जीत जाएगा और हमें कोरोना को हराना है. है ना पापा.''
A young girl's message to her father. Do watch. #IndiaFightsCoronapic.twitter.com/gF7ZVNzGVb
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2020
बताते चले कि देश में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के गुरुवार को 88 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इसमें से 16 लोगों की वायरस की वजह से जान चली गई जबकि 45 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. कोरोना के खतरे को देखते हुए बुधवार से देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) है. इस बीच, सरकार ने 1.7 लाख करोड़ रुपये के पीएम गरीब कल्याण योजना पैकेज की घोषणा की है. इसमें गरीबों, जरूरतमंदों, महिलाओं, दिव्यांगों समेत लगभग सभी वर्गों को राहत देने की कोशिश की गई है.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
