
कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते इंदौर में एक जैन परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए सारे योजनाबद्ध कार्य रद्द कर दिए. इस परिवार ने बजाय बड़ा विवाह उत्सव आयोजित करने के कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपाय अपनाते हुए शादी का सादा समारोह आयोजित किया. समारोह में काफी सीमित संख्या में शामिल हुए लोगों ने सैनिटाइज़र और मास्क का उपयोग किया.
इंदौर देश के कोरोना वायरस हॉटस्पॉट में से एक बन चुका है. इन हालात में शहर में अक्षय जैन ने मुंबई के एक केंद्र सरकार के कर्मचारी दूल्हे के साथ अपनी बेटी किंजल की शादी की. हालांकि इस शादी समारोह के लिए तय सारी योजना रद्द कर दी गई.

इस शादी में लगभग 40 ट्रस्टों के पदाधिकारियों और अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया जाना था. लेकिन यह योजना रद्द कर दी गई. शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद मास्क पहना. विवाह में फूलों की माला के बजाय मोती की माला का इस्तेमाल किया गया. विवाह के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का भी पूरा ध्यान रखा गया.
Coronavirus से लड़ने के लिए नौसेना ने तैयार की ये स्पेशल गन, जानिए इसकी कीमत और खासियत
Reported by: राजीव रंजन, Edited by: राहुल सिंहCoronavirus: मध्य प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ले रही 'भूतों' की मदद
Reported by: भाषालॉकडाउन में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, माता-पिता ने बेटे का नाम रखा COVID, बेटी का Corona
Reported by: भाषा, Written by: मोहित चतुर्वेदीकोरोना फिर सुर्खियों में है. देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. क्या फिर लौट रहा है कोरोना?
कोलकाता में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, डॉक्टरों ने बताया कौन रहे सबसे ज्यादा सतर्क, किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें-
देशभर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में 4 मरीजों की मौत ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान.
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं. दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा दी है.
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि वैज्ञानिकों ने AI की मदद से एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो कई सारे वायरसों से बचाव करने में मदद कर सकती है. जानिए क्या है ये सुपर वैक्सीन और कैसे करती है काम.
Yoga For Weight Loss: अनियमित दिनचर्या, गड़बड़ भोजन और तनाव... कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बन चुके हैं. वजन बढ़ना या मोटापा भी ऐसी ही एक समस्या है.
