Fighting Our Killer Air - A Citizens' Charter
  • Home/
  • प्रदूषण का खौफनाक असर, कोयले जैसे काले पड़ रहे फेफड़े, डॉक्टरों ने दी सुरक्षित रहने की सलाह

प्रदूषण का खौफनाक असर, कोयले जैसे काले पड़ रहे फेफड़े, डॉक्टरों ने दी सुरक्षित रहने की सलाह

प्रदूषण का खौफनाक असर, कोयले जैसे काले पड़ रहे फेफड़े, डॉक्टरों ने दी सुरक्षित रहने की सलाह
pollution and lungs : दूषित हवा फेफड़ों को कर रही है काला

दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो गया है. इन दिनों एक स्वस्थ व्यक्ति भी अच्छे से खुलकर सांस नहीं ले रहा रहा. इसका कारण दूषित हवा है. देशभर में बढ़ता वायु प्रदूषण का स्तर न सिर्फ पर्यावरणीय समस्या नहीं रहा, बल्कि ये गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुका है. डॉक्टर्स का कहना है कि लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेने से फेफड़ों पर इतना बुरा असर पड़ रहा है कि कई लोगों के फेफड़े धूम्रपान करने वालों की तरह काले दिखाई देने लगे हैं. डॉक्टर का कहना है कि हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (PM2.5 और PM10), जहरीली गैसें और धूल फेफड़ों में जमा होकर उन्हें धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही हैं. ऐसे में आपको इन दूषित हवा से लंग्स को सुरक्षित रखने की जरूरत है. यहां जानते हैं इस दूषित हवा में फेफड़ों को किस तरह सुरक्षित रखें?

फेफड़ों में जम रही कालिख, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

पल्मोनोलॉजिस्ट बताते हैं कि प्रदूषित हवा में मौजूद कण इतने सूक्ष्म होते हैं कि वे सीधे फेफड़ों की गहराई तक पहुंच जाते हैं. समय के साथ ये कण फेफड़ों में जमा होकर कालिख जैसी परत बना देते हैं. इससे सांस लेने की क्षमता प्रभावित होती है और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

डॉक्टर का कहना है कि प्रदूषण का असर सिर्फ बुजुर्गों या पहले से बीमार लोगों पर ही नहीं, बल्कि एक हेल्दी व्यक्ति युवा और बच्चों पर भी पड़ रहा है. कई बच्चों में सांस फूलने, बार-बार खांसी आने और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा?

डॉक्टरों का कहना है कि कुछ वर्ग प्रदूषण के प्रभाव के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. इनमें शामिल हैं छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, अस्थमा और हार्ट डिजीज के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी और खुले में काम करने वाले कर्मचारी भी इस दूषित हवा से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे लोगों को थोड़ा अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

जहरीली हवा शरीर को नुकसान कैसे पहुंचता है?

डॉक्टर कहते हैं कि प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता. हवा में मौजूद जहरीले तत्व ब्लड के जरिए पूरे शरीर में फैल जाते हैं. इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों में जलन, स्किन संबंधी समस्याएं और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

डॉक्टर ने दी सुरक्षित रहने की सलाह

अगर आप इस दूषित हवा में खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान दें, जैसे-

  • घर से बाहर निकलते समय एन-95 या अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क पहनें. सामान्य कपड़े का मास्क प्रदूषण के सूक्ष्म कणों को रोकने में प्रभावी नहीं होता.
  • जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब हो, तब सुबह और देर शाम के समय खुले में एक्सरसाइज या वॉक करने से बचें.
  • खिड़कियां बंद रखें और जरूरी हो, तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें. घर में पौधे लगाना भी फायदेमंद हो सकता है.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम बेहतर बना रहता है.
  • कोशिश करें कि इन दिनों हेल्दी चीजें खाएं. मुख्य रूप से फल, हरी सब्जियां, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें. 

ये भी पढ़ें - मैं तो हैरान हूं, हम अभी तक हैं जिंदा... बढ़ते प्रदूषण को लेकर AIIMS के डॉक्टर ने आखिर ऐसा क्यों कहा?

Share this story on

Latest Stories

................................ Advertisement ................................

Latest Videos

Opinion