Fighting Our Killer Air - A Citizens' Charter
  • Home/
  • सोनीपत में प्रदूषण से परेशान छात्रों का प्रदर्शन, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन परीक्षा की मांग तेज

सोनीपत में प्रदूषण से परेशान छात्रों का प्रदर्शन, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन परीक्षा की मांग तेज

सोनीपत में प्रदूषण से परेशान छात्रों का प्रदर्शन, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन परीक्षा की मांग तेज
हरियाणा में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को सैकड़ों छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए. छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन करते हुए ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग उठाई. उनका कहना है कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और खराब होती हवा के बीच ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करना छात्रों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है.

खराब एयर क्वालिटी को बताया बड़ी चिंता

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र की हवा लगातार खराब हो रही है. ऐसे में छात्रों को रोजाना बाहर निकलने और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उनका मानना है कि जब प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है तो यूनिवर्सिटी को छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प देना चाहिए.

यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लगाए आरोप

छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि प्रदूषण से बचाव के लिए उन्हें पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं. कई छात्रों ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी की ओर से मास्क जैसी बुनियादी सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

परिसर में हुई नारेबाजी

अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द फैसला लेने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि उनका उद्देश्य पढ़ाई या परीक्षाओं का विरोध करना नहीं है बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराना है.

फैसले का इंतजार

फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है. हालांकि छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे. अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें | लोग ग्रीन पटाखे खरीदना-बेचना चाहते हैं, लेकिन ... दिवाली पर दिल्ली बनी 'गैंस चैंबर', कमी कहां रह गई?

Share this story on

Latest Stories

................................ Advertisement ................................

Latest Videos

Opinion