
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव (2024 US presidential election) में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश रह रहीं भारतीय अमेरिकी नेता निक्की हेली (Nikki Haley) की चुनाव प्रचार मुहिम गति पकड़ती नजर आ रही है.दरअसल प्रतिद्वंद्वी खेमों को चंदा देने वाले कई अहम लोगों ने हेली का साथ देने का फैसला किया है और भारतीय अमेरिकी नेता ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आयोवा और न्यू हैम्पशायर में टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल विज्ञापनों पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च किए जाने की घोषणा की है.
डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता
बहरहाल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) रिपब्लिकन पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं और उनकी अप्रूवल रेटिंग 60 प्रतिशत से भी अधिक है.फ्लोडिया के गवर्नर रॉन डेसेंटिस करीब 14 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में पिछले कुछ महीने से गिरावट आ रही हैं. पहले उनकी अप्रूवल रेटिंग 30 प्रतिशत से अधिक थी.
निक्की हेली की लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी
वहीं, दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) का उम्मीदवार चुनने के लिए हुई बहस में शानदार प्रदर्शन के बाद से हेली की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और उनकी अप्रूवल रेटिंग दोहरे अंक में पहुंच गई है.
चुनाव अभियान में निक्की हेली एक करोड़ अमेरिकी डॉलर करेंगी खर्च
कैक्सटन अल्टरनेटिव मैनेजमेंट के ब्रूस कोवनर और हार्लन क्रो समेत विरोधी खेमे को चंदा देने वाले कई लोगों ने हेली का समर्थन करने का फैसला किया है. पहले टिम स्कॉट का समर्थन कर रहे केन ग्रिफिथ ने भी हेली को समर्थन देने की घोषणा की है. इससे प्रोत्साहित होकर हेली ने सोमवार को घोषणा की कि उनके चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आयोवा और न्यू हैम्पशायर में टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल विज्ञापनों पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च किए जाएंगे.
डोनाल्ड ट्रंप के स्पष्ट विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश में निक्की हेली
इस बड़े स्तर के विज्ञापन का मकसद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली को पार्टी की उम्मीदवारी के अहम चरण में गवर्नर डिसेंटिस से आगे निकलना है. रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्पष्ट विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश के तहत हेली ने यह कदम उठाया है.
क्या निक्की हेली की जीत का रास्ता साफ?
हेली के चुनाव अभियान प्रबंधक बेट्सी एंकने ने कहा, ‘‘निक्की हेली की गति और जीत का रास्ता साफ है.''उन्होंने कहा, ‘‘यह बात रॉन डिसेंटिस के लिए नहीं कही जा सकती, जो आयोवा में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी न्यू हैम्पशायर में रेड एरो डिनर में एक कप कॉफी नहीं खरीद सकते और दक्षिण कैरोलिना में महज एक पर्यटक हैं.''
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
