
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election 2024) को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) के बीच कुछ ही देर में प्रेसिडेंशियल डिबेट शुरू होने जा रही है. इस डिबेट को लेकर अमेरिका के साथ ही दुनिया के तमाम बड़े देशों की नजर है. यह डिबेट फिलाडेल्फिया स्थित नेशनल कॉन्स्टिट्यूशनल सेंटर में होगी. इसे ABC News मीडिया होस्ट कर रहा है. इस बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच इकोनॉमी, इमिग्रेशन, एबॉर्शन लॉ और फॉरिन पॉलिसी जैसे मुद्दे छाए रह सकते हैं. साथ ही इजरायल-गाजा युद्ध और रूस-यूक्रेन जंग के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है. दोनों कैंडिडेट 90 मिनट तक लाइव बहस करेंगे.
इस बहस के दौरान स्टूडियो में ऑडिएंस नहीं होंगे. इसे ABC न्यूज के एंकर डेविड मुइर और लिन्से डेविस मॉडरेट करेंगे, जो दोनों कैंडिडेट से सवाल करेंगे. इस बहस के दौरान पोडियम प्लेंसिग और ऑर्डर ऑफ क्लोजिंग स्टेटमेंट के लिए 3 सितंबर को वर्चुअली टॉस किया गया था, जिसमें ट्रंप ने बाजी मारी थी और उन्होंने ऑर्डर ऑफ स्टेटमेंट के ऑप्शन का चुनाव किया था. कमला हैरिस ने पोडियम के दांई ओर खड़े होने का ऑप्शन चुना हैं, हालांकि स्क्रीन पर वो बाएं ओर दिखेंगी.
बहस की शुरुआत में मॉडरेटर कैंडिडेट्स का परिचय कराएंगे. इसके बाद स्टेज पर ट्रंप और हैरिस एंट्री लेंगे. मौजूदा सत्ताधारी पार्टी के कैंडिडेट को पहले बुलाया जाएगा यानी कमला हैरिस स्टेज पर पहले एंट्री करेंगी. इस दौरान कोई ओपेनिंग स्टेटमेंट नहीं होगी. क्लोजिंग स्टेटमेंट के लिए भी हर कैंडिडेट को सिर्फ 2 मिनट मिलेंगे. दोनों लीडर खड़े होकर ये डिबेट करेंगे. खास बात है कि इस दौरान वो अपने साथ नोट्स लेकर नहीं जा सकते.
डिबेट से पहले कैंडिडेट को कोई सवाल नहीं दिया जाएगा. उन्हें पोडियम पर ही एक पेन, एक पेपर और पानी की बोतल दी जाएगी. वहीं किसी बात या आरोप पर सफाई देने या प्रतिक्रिया देने के लिए कोई एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा.
ट्रंप के बोलते वक्त कमला हैरिस के पोडियम का माइक्रोफोन ऑफ होगा और जब कमला हैरिस की बारी आएगी तो ट्रंप के पोडियम का माइक्रोफोन बंद कर दिया जाएगा. दोनों नेताओं ने इसे लेकर अपनी सहमति दी है. डिबेट के दौरान कैंडिडेट एक-दूसरे से सवाल नहीं कर पाएंगे.
कमर्शियल ब्रेक्स के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस के कैंपेन स्टाफ उनसे किसी भी तरह की कोई बात नहीं करेंगे.
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
