
US Presidential Election: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की लोकप्रियता बढ़ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बेहद नजदीक है, ऐसे में कमला हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए 'खतरे की घंटी' साबित हो सकती है. अमेरिकी न्यूज पोर्टल 'एबीसी न्यूज' के सर्वे FiveThirtyEight के पोलिंग औसत के अनुसार, जुलाई 2021 के बाद पहली बार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की नेट फेवरेबिलिटी रेटिंग पॉजिटिव एरिया में पहुंची हैं.
कमला हैरिस की रेटिंग पिछले काफी समय से बेहद खराब थी. आमतौर पर ऐसी रेटिंग किसी रिटायर हो चुके राजनेता की होती है. लेकिन कमला हैरिस पिछले 4 सालों से उपराष्ट्रपति के पद पर हैं, उनके लिए इतनी खराब रेटिंग चिंता का विषय थी. इस बीच उन्हें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार घोषित करना भी बेहद चौंकानेवाले हैं. लेकिन कमला हैरिस की छवि में अब बड़ा बदलाव देखने को मिला है. हाल ही में 14 जुलाई को राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनावी रेस से बाहर होने से एक सप्ताह पहले, हैरिस की नेट अप्रूवल -17 थी. ये किसी उपराष्ट्रपति की मॉर्डन पोलिंग इतिहास में सबसे खराब रेटिंग में से एक है.
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब 50 दिन से भी कम समय रह गया है. ऐसे में कमला हैरिस की बढ़ती रेटिंग उनकी उम्मीदवारी को परिभाषित कर रही है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कमला हैरिस आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीत जाएंगी, जिसका फैसला पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, एरिज़ोना, नेवादा, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में सात कांटे की टक्कर वाले मुकाबले से होगा.
राष्ट्रपति चुनाव बेहद करीब है और शुरुआती संकेत हैं कि हैरिस को पिछले सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ अपनी मजबूत बहस से मतदान में बढ़त मिल रही है. FiveThirtyEight के चुनाव मॉडल में मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, कमला हैरिस को 100 में से 61 लोग चुनाव जीतने का प्रबल दावेदार मान रहे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प को 100 में से 39 लोग जीत का प्रबल दावेदार मान रहे हैं. वहीं, The Economist के मतदान औसत के मुताबिक, हैरिस ने राष्ट्रीय लोकप्रिय में अपनी अब तक की सबसे बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने पहली बहस में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया. हैरिस अमेरिकी विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और गर्भपात जैसे विषयों पर ट्रंप को घेरने में कामयाब रहीं. ट्रंप के साथ इस बहस के दौरान हैरिस पूर्व में ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट' में राष्ट्रपति जो बाइडन के निराशाजनक प्रदर्शन की भरपाई करने का भरपूर प्रयास करती भी दिखीं और 90 मिनट चली इस बहस में हैरिस ने ट्रंप को चारों ओर से घेरने का प्रयास किया. पूर्व राष्ट्रपति ने जब मौजूदा प्रशासन की निंदा की तो उपराष्ट्रपति हैरिस ने उन्हें स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, ‘आप जो बाइडन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.'
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
