
हिंदू अमेरिकी समूहों ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका और बांग्लादेश सहित दुनिया भर में हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा करने तथा उन्हें ‘कट्टरपंथी वामपंथ के धर्म-विरोधी एजेंडे' से बचाने के वादे को लेकर पूर्व राष्ट्रपति की सराहना की है. बृहस्पतिवार को दिवाली की शुभकामनाओं में ट्रंप ने ‘बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की'. उन्होंने कहा कि वहां ‘पूरी तरह अराजकता की स्थिति'बनी हुई है.
ट्रंप ने कहा, "मेरे निगरानी में ऐसा कभी नहीं होता. कमला हैरिस और जो बाइडन ने दुनिया भर में तथा अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है. वे इजराइल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक तबाही मचा चुके हैं, लेकिन हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और पूरी ताकत से शांति को वापस लाएंगे. हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से भी हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करेंगे. हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे. मेरे प्रशासन के तहत, हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे."
‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट' के संस्थापक और अध्यक्ष उत्सव संदूजा ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बहुत आभारी हैं. संदूजा ने कहा, "मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत आभारी हूं, हमेशा आभारी रहूंगा और हमेशा सराहना करूंगा. यह निराशाजनक है कि कमला हैरिस ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा. मुझे लगता है कि इससे इस चुनाव में बड़ा बदलाव आने वाला है." ‘हिंदूएक्शन' ने भी ट्रंप के बयान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
भारतीय-अमेरिकी नाथन पुनवानी ने कहा, "नैतिक स्पष्टता दिखाने और बांग्लादेश में हिंदू विरोधी नरसंहार की स्पष्ट निंदा करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद."
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
