
अमेरिका में एक इतिहासकार हैं जिन्होंने चुनाव में प्रत्याशी की जीत के लिए एक प्रश्नोत्तरी तैयार की है. उनके हिसाब से 13 प्रश्न के जवाब में ज्यादा जिसके पक्ष में होंगे वो चुनाव जीत जाएगा. अमेरिका में बाबा वेंगा की तरह इन्हें चुनावी बाबा वेंगा कहा जाता है. इनका नाम एलन लिक्टमैन है. इतिहासकार एलन लिक्टमैन का कहना है कि उन्हें अभी भी लगता है कि राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रम्प को हरा देंगी, लेकिन इस साल वह विशेष रूप से घबराए हुए हैं. गौरतलब है कि लिक्टमैन ने पिछले 10 राष्ट्रपति चुनावों में से नौ की सटीक भविष्यवाणी की है.
उन्होंने यूएसए टुडे को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं 42 साल से ऐसा कर रहा हूं और हर चार साल में मेरे पेट में गुदगुदी होने लगती हैं. इस साल स्थिति ज्यादा खराब लग रही है.
लिक्टमैन ने कहा कि प्रमुख राज्यों में उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर से वह घबराए हुए नहीं हैं. उन्होंने अपनी व्हाइट हाउस की 13 प्रश्न प्रणाली पर भरोसा जताया है. लिक्टमैन ने कहा कि अब भी विश्वास है कि कमला हैरिस देश की अगली राष्ट्रपति बनेंगी.

Photo Credit: https://x.com/AllanLichtman/
उनका कहना है कि मानव इतिहास के ज्यादातर समय में कम देशों में लोकतंत्र रहा है. लोग राजाओं के दैवीय अधिकार, जन्म के अधिकार या तलवार और खून से शासित होते रहे हैं. लोकतंत्र एक बहुत हालिया विकास है.
दोनों राष्ट्रपति के उम्मीदवारों ने 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी को "लोकतंत्र के लिए खतरा" बताया है. ट्रंप ने हैरिस को "कम्युनिस्ट" कहा है और हैरिस ने ट्रंप को "फासीवादी" कहा है. जून में जारी वाशिंगटन पोस्ट के सर्वेक्षण से पता चला कि 70% से अधिक डेमोक्रेट और रिपब्लिकन मतदाताओं ने अमेरिका में लोकतंत्र के लिए खतरों को "अत्यंत महत्वपूर्ण" माना है.
एलन लिक्टमैन कौन हैं?
वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी विश्वविद्यालय से "प्रतिष्ठित प्रोफेसर" की उपाधि प्राप्त करने से पहले 77 वर्षीय लिक्टमैन ने पीएचडी अर्जित की है. इन्हें हार्वर्ड में आधुनिक अमेरिकी इतिहास और मात्रात्मक (क्वांटीटेटिव मेथड्स) तरीकों में विशेषज्ञता हासिल है.
इन्हें राष्ट्रपति की भविष्यवाणी प्रणाली स्थापित करने में मदद करने के लिए जाना जाता है. यह प्रणाली तेरह सही या गलत कथनों का उपयोग करती है. जब पांच या उससे कम गलत हों, तो निवर्तमान पार्टी उम्मीदवार के जीतने की उम्मीद की जाती है. जब छह या अधिक गलत हों, तो चुनौती देने वाली पार्टी के जीतने की उम्मीद की जाती है.
इस प्रणाली का उपयोग करते हुए उन्होंने 1984 के बाद से हर चुनाव के परिणाम की सही भविष्यवाणी की है. केवल 2000 में प्रसिद्ध करीबी दौड़ को छोड़कर इनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई है. इस चुनाव में रिपब्लिकन जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने डेमोक्रेट अल गोर को हराया था.
आइए अब जानते हैं कि वो 13 प्रमुख प्रश्न क्या हैं और उनके जवाब क्या हैं जो लिक्टमैन के मूल्यांकन में शामिल हैं:
क्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहंगरी में पुतिन और ट्रंप के 'पोस्टर बॉय' विक्टर ओर्बन चुनाव हारे, कैसे अमेरिका और रूस के लिए एक साथ झटका?
Written by: चंदन सिंह राजपूतहंगरी में 16 साल बाद विक्टर ओर्बन के शासन का अंत, ट्रंप के करीबी को संसदीय चुनावों में मिली करारी शिकस्त
Written by: तिलकराजIran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.
US- Bangladesh Trade Deal: बांग्लादेश को डर है कि अगर वह भारत की तरह ही अमेरिका में टैरिफ कम नहीं करवाता है तो भारत के हाथों अमेरिकी बाजार में उसकी हिस्सेदारी घट जाएगी.
US Presidential Election: अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने तर्क दिया है कि 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले खुफिया आकलन जानबूझकर तैयार किए गए खुफिया जानकारी पर आधारित थे.

