
कमला हैरिस (Kamala Harris) और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट (Presidential Debate) में तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान दोनों ने अमेरिका की इकॉनोमी, पब्लिक हेल्थ समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन एक मुद्दा दोनों के बीच काफी गर्मा गया. दरअसल, कमला हैरिस ने अबॉर्शन लॉ के बारे में बात की और कहा कि अबॉर्शन कानून को लेकर ट्रंप झूठ बोलते आ रहे हैं और अमेरिका की कोई भी महिला ऐसा नहीं चाहेगी.
कलमा हैरिस ने बेहद इमोशनल होते हुए अबॉर्शन को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा और कहा कि यह अमेरिका की महिलाओं के हक के खिलाफ है. हैरिस ने कहा, "किसी को सरकार से सहमत होने के लिए अपने विश्वास या गहरी मान्यताओं को त्यागने की जरूरत नहीं है और डोनाल्ड ट्रम्प को निश्चित रूप से किसी महिला को यह नहीं बताना चाहिए कि उसे अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए."
कमला हैरिस ने महाबहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा, "अबॉर्शन के लिए संघीय सुरक्षा को खत्म करने की कोशिशों के बारे में वह बार-बार झूठ बोलते हैं". उन्होंने कहा, रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की नीति "अमेरिका की महिलाओं का अपमान" कर रही है. उन्होंने कहा, आपको बहुत सारे झूठ सुनने को मिलेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यों को इस इरादे से चुना था कि वो रो बनाम वेड मामले में दिए गए संरक्षण को खत्म कर देंगे, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया जैसा कि उनका इरादा था."
इस पर जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कुछ राज्यों में बच्चों को जन्म के बाद मार दिया जाता है. इस पर मॉडरेटर ने बीच में बोलते हुए कहा, "इस देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां जन्म के बाद बच्चे को मारना कानूनी हो." ट्रम्प ने छह हफ्तों के अबॉर्शन बैन का समर्थन करने के अपने फैसले का बचाव किया और कहा कि "डेमोक्रेट अपनी अबॉर्शन नीतियों में कट्टरपंथी हैं". ट्रम्प ने अबॉर्शन पर उनके रुख के लिए कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज़ पर भी हमला किया और दावा किया कि वे "जन्म के बाद मृत्युदंड" का समर्थन करते हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
