अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि को लेकर बिना सबूत आरोप लगाने वालों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि प्रमाण होने पर जांच एजेंसी को दें, वरना कानूनी कार्रवाई होगी.
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन को लेकर यूपी की राजनीति तेज है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कई बार सरकार और प्रशासन को घेरा है. मामले की जांच कर रही एसआईटी लगातार पूछताछ कर रही है. इस बीच आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या का दौरा करेंगे. लेकिन सीएम के इस दौरे में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय नजर नहीं आएंगे.
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावे और आभूषणों में हेरफेर के आरोपों के बाद संस्थान के पदाधिकारी मीडिया के सामने आए. उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसे ब्लैकमेलिंग का मामला बताया है.
मंदिर में दान और चढ़ावे की गिनती व्यवस्था एवं उससे जुड़े लोगों की भर्ती को लेकर मिश्रा से पूछताछ की गई. दान में गबन और वित्तीय कुप्रबंधन के आरोपों की जांच के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर 13 जून को यूपी सरकार ने एसआईटी का गठन किया है.
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं के बीच दिग्विजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ट्रस्ट सदस्यता पर सवाल उठाया. मामले की जांच SIT कर रही है.
Ram Mandir Ayodhya News: मंदिरों को मिलने वाले दान और उनकी संपत्ति की बात करें तो राम मंदिर स्थापना के बाद शीर्ष मंदिरों में शामिल हो गया है. उत्तर भारत और दक्षिण भारत के ऐसे कई मंदिर देश के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य से लेकर कर्मचारी तक, बहुत से लोगों का नाम सामने आया है. अब मामले की जांच SIT कर रही है. अब तक क्या-क्या हुआ, जानें.
टिन्नू यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी वाले आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि जिस प्रॉपर्टी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे उन्होंने कैसे बनवाया.
राम मंदिर दान राशि में अनियमितताओं के आरोपों के बीच पुजारी महासंघ ने ट्रस्ट भंग करने और CBI जांच की मांग की है. पीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की अपील की गई. जानिए किसने क्या कहा?
कथावाचक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने राम जन्मभूमि दान मामले में SIT के गठन को लेकर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इसके अलावा रात में होने वाले विवाह और शादियों में मद्यपान पर सवाल उठाए. मंदिरों के प्रबंधन के लिए ‘सनातन बोर्ड’ बनाने की मांग की. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा.


