राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर साधु-संत समाज भड़का हुआ है. इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. कई आरोपी जांच एजेंसियों की गिरफ्त में है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मंदिर में चोरी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, किसने सबसे ज्यादा रकम पर हाथ साफ किया ये पता चल गया है.
बॉलीवुड एक्टर और 'रामायण' में रावण का किरदार निभा चुके अखिलेंद्र मिश्रा ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि जिसने चोरी की है उसको ईश्वर दंड देगा.
बाबा बागेश्वर ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को सनातन का अपमान बताते हुए कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर मचे घमासान के बीच एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. विवाद से पहले जहां रोज़ाना का चढ़ावा औसतन 16-18 लाख रुपये ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में जमा किया जाता था. वहीं, विवाद शुरू होने के बाद यह आंकड़ा अचानक बढ़कर 22-24 लाख रुपए प्रतिदिन पहुंच गया है. इस भारी उछाल ने अब एक बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है, क्या मंदिर में हर दिन लाखों रुपये की हेराफेरी हो रही थी? पढ़िए इस पूरे गणित और विवाद के पीछे की इनसाइड स्टोरी.
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की लग्जरी लाइफस्टाइल ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. फार्महाउस, महंगी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्ति के खुलासे के बाद पुलिस अब मनी ट्रेल खंगाल रही है.
राम मंदिर चढ़ावा मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस लगातार अन्य आरोपियों की तलाश में रेड कर रही है. कई नये नामों का खुलासा हो रहा है. चंपत राय को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है.
मंदिरों के सरकारी प्रबंधन पर टिप्पणी करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, मंदिरों के सरकारी प्रबंध न के हमारे अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं. आवश्यकता प्रबंधन बदलने की नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करने की है जिससे कोई गड़बड़ी न हो.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में SIT की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं. सबसे अहम जानकारी यह निकली है कि 27 अप्रैल से 5 जून के दौरान 42 दिनों ही 70 बार चोरी हुई. इस मामले में 8 लोगों पर FIR दर्ज हुई है. सभी गिरफ्तार हो चुके हैं. इस बीच अब वह कहानी भी सामने आई जिसमें यह पता चला कि राम मंदिर में चढ़ावे में मिलने वाली राशि और जेवरातों की चोरी कैसे होती थी?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT को कई अहम सबूत मिले हैं. NDTV को SIT के विश्वसनीय सूत्रों से कई अहम जानकारियां मिली है. जिसमें यह बताया गया कि SIT को 42 दिन की जांच के दौरान 70 बार चोरी के सबूत मिले है.


