
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की दिग्गज नेता नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) को दूसरी बार प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रंजेटेटिव) की स्पीकर चुना गया है. 80 साल की नैंसी पेलोसी ने 216 वोट हासिल किए. जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार केविन मैक्कार्थी को 209 वोट मिले. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन भी 78 साल के हैं.
हाउस ऑफ रिप्रंजेटिव (US House of Representatives) के एक अधिकारी ने कहा कि कुल 427 वोट डाले गए. इनमें दो अन्य प्रत्याशियों को टैमी डकवर्थ और सांसद हकीम जेफरीज को एक-एक वोट मिला. खास बात रही कि छह डेमोक्रेट (Democrat) सांसदों ने पेलोसी को वोट नहीं दिया. जबकि सभी 209 रिपब्लिकन (Republican) सांसदों के के वोट केविन के पक्ष में पड़े, जो अब सदन में अल्पमत के नेता हैं. डेमोक्रेट के पास सदन में 222 सदस्यों के साथ बहुमत है.
पेलोसी ने ट्वीट किया कि 117वीं कांग्रेस में बतौर स्पीकर सेवाएं देने के लिए चुने जाने पर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं. अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में 435 सदस्यों को मतदान करने को अधिकार है, जबकि छह ऐसे सदस्य हैं, जो वोट नहीं डाल सकते. पेलोसी को मामूली अंतर से जीत मिली, लेकिन 2014 की तुलना में उन्हें इस बार दो वोट अधिक मिले.
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भी पेलोसी को बधाई दी. बाइडेन ने कहा कि स्पीकर पेलोसी को आज प्रतिनिधि सभा का स्पीकर दोबारा चुने जाने को लेकर वह बधाई देते हैं. नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने कहा कि कैलिफोर्निया की उनकी साथी नैंसी पेलोसी को प्रतिनिधि सभा का दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई. मानवाधिकार मुद्दों की बड़ी समर्थक पेलोसी ने चुने जाने के बाद कहा कि नई संसद की शुरुआत बड़े चुनौतीपूर्ण समय में हो रही है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
