
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने ईसाइयों से कहा है कि यदि वो नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें वोट देंगे, तो वह सब कुछ इतना ठीक कर देंगे कि उन्हें दोबारा वोट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ट्रंप ने फ्लोरिडा में रूढ़िवादी समूह टर्निंग प्वाइंट एक्शन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही.
ट्रंप ने सभी ईसाइयों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी को बाहर निकलकर वोट करना है. लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस और साल और फिर सब चीजें सही हो जाएंगी, सभी चीजें ठीक होंगी. मेरे खूबसूरत ईसाई लोगों आपको इसके बाद दोबारा वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सभी से मैं प्यार करता हूं. मैं भी ईसाई हूं. मैं आप से प्यार करता हूं, आपको बाहर जाना है और वोट करना है. आने वाले 4 सालों में आपको दोबारा वोट नहीं देना पड़ेगा क्योंकि हम सब चीजें सही कर देंगे और सब चीजें इतनी अच्छी होंगी कि आपको दोबारा वोट नहीं देना पड़ेगा."
यह स्पष्ट नहीं है कि पूर्व राष्ट्रपति, जिन पर 2020 के कैपिटल दंगों को भड़काने और कथित तौर पर 2022 के चुनाव में अपनी हार को पलटने की कोशिश करने का आरोप है, का इन टिप्पणियों से क्या मतलब था.
कमला हैरिस अभियान ने सीधे तौर पर इन टिप्पणियों पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन प्रवक्ता जेसन सिंगर ने उनके पूरे भाषण को "विचित्र" और "पीछे की ओर देखने वाला" बताया है.
ट्रंप ने पहले कहा था कि अगर नवंबर में वे सत्ता में वापस आते हैं तो वो एक दिन के लिए तानाशाह बन जाएंगे और मेक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा बंद कर देंगे. बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी को मज़ाक के तौर पर लिया था. पिछले हफ़्ते राष्ट्रपति जो बाइडेन की जगह उनकी वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ कड़ी हो गई है. हाल के जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, कमला हैरिस के इस दौड़ में शामिल होने से ट्रंप की बढ़त काफी हद तक खत्म हो गई है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
