
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को चुनाव में मिली हार की गाज रक्षा मंत्री (Defense Secretary) मार्क एस्पर (Mark Esper) पर गिरी है. ट्रंप ने उन्हें पद से हटा दिया है. ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी केंद्र के निदेशक क्रिस्टोफर मिलर (Christopher Miller) को तत्काल प्रभाव से अंतरिम रक्षा मंत्री बनाया जाता है. गौरतलब है कि ट्रंप और एस्पर के संबंधों में काफी समय से खटास है.
I am pleased to announce that Christopher C. Miller, the highly respected Director of the National Counterterrorism Center (unanimously confirmed by the Senate), will be Acting Secretary of Defense, effective immediately..
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 9, 2020
...Chris will do a GREAT job! Mark Esper has been terminated. I would like to thank him for his service.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 9, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार को पचा नहीं पा रहे हैं. वे हार मानने को तैयार नहीं हैं जबकि उनकी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप (First Lady Melania Trump) ने भी उन्हें चुनाव में हार स्वीकार करने की सलाह दी है. उनके दामाद जेरेड कुशनर (Jared Kushner) और अन्य करीबी पहले ही ट्रंप से हार मान लेने की गुहार लगा चुके हैं. राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने 270 से ज्यादा निर्वाचक वोट के साथ बहुमत हासिल किया है. हालांकि ट्रंप ने अभी नरमी के कोई संकेत नहीं दिए हैं. ट्रंप ने आखिरी बयान में कहा था, जो बाइडेन (Joe Biden) गलत तरीके से खुद को विजेता के तौर पर पेश कर रहे हैं और दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है.
सीएनएन ने सूत्रों के आधार पर कहा कि मेलानिया ने खुले तौर पर चुनाव को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन उन्होंने निजी तौर पर अपनी राय ट्रंप (Donald Trump) के समक्ष रखी है. सूत्रों का कहना है कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ने अपनी राय व्यक्त की है, जैसा कि वह करती रही हैं. मेलानिया ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपने पति के लिए प्रचार भी किया था. ट्रंप के दामाद और उनके वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर पहले ही उनसे चुनाव नतीजे को स्वीकार करने का अनुरोध कर चुके हैं.
ट्रंप का आरोप है कि एक नेटवर्क डेमोक्रेट की मदद कर रहा है. उन्होंने कोर्ट में नतीजों को चुनौती देने की बात भी कही है. बाइडेन और ट्रंप के बीच राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर थी, लेकिन पेनसिल्वेनिया में जीत के साथ बाइडेन ने 270 के बहुमत से कहीं ज्यादा वोट जुटा लिए. बाइडेन तीसरे प्रयास में राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं. 78 साल के बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति चुने गए हैं.
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

