
कोरोना वायरस की वजह से उपजे हालात उन नेताओं के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं जिनको इस साल चुनाव का सामना करना पड़ा है. उन नेताओं में सबसे बड़ा नाम हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. कोविड19 बीमारी पूरी दुनिया में पैर पसार रही थी तो राष्ट्रपति ट्रंप ने इसको कोई खास तवज्जो नहीं दी थी और कहा था कि अमेरिका इस बीमार से निपटने के लिए वैक्सीन खोज लेगा. लेकिन इस बयान से लेकर अब तक के आए नतीजों पर ध्यान दें तो दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका वैक्सीन तो नहीं खोज पाया लेकिन उसकी साख पर बुरी तरह से बट्टा जरूर लग गया. अमेरिका में इस समय 13,29,260 कोरोना वायरस के मरीज हैं. जिसमें 2410059 केस एक्टिव हैं यानी या तो इनका इलाज चल रहा है या फिर मौत हो चुकी है. कुल मृतकों की संख्या 79526 है. ये आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है. न्यूयॉर्क जैसा शहर जिसे दुनिया के सबसे आधुनिक शहरों में गिना जाता है वहां पर वेंटिलेटर तक कम पड़ गए. इसी बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच तीखी बहस और एक दूसरे पर आरोप लगाने का भी दौर चला.
ओबामा ने साधा निशाना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तरीके को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है. ओबामा ने अपने पूर्व प्रशासन के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान ट्रम्प के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के खिलाफ न्याय मंत्रालय द्वारा आपराधिक मामला समाप्त किए जाने के बारे में भी कहा है कि ‘‘कानून के शासन की मूलभूत समझ को खतरा है. इसके साथ ही ओबामा ने अपने समर्थकों से राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन करने की अपील की जिनके तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में ट्रम्प के खिलाफ मैदान में उतरने की संभावना है.
अमेरिका में बेरोजगारी दर महामंदी के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर
अमेरिका में अप्रैल माह में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह महामंदी के बाद अमेरिका में बेरोजगारी की दर का सबसे ऊंचा स्तर है. माह के दौरान अमेरिका में 2.05 करोड़ लोग बेरोजगार हुए. यह एक माह में नौकरियों में कमी का नया रिकॉर्ड है. इससे पता चलता है कि कोरोना वायरस ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कितनी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है.
आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कारोबार बंद होने से लगभग सभी उद्योगों में लोग बेरोजगार हुए है। इससे 11 साल पहले आई मंदी से उबरते हुए अमेरिका ने रोजगार वृद्धि के मोर्चे पर जो भी लाभ अर्जित किया था, वह उसने एक माह में गंवा दिया है.
अमेरिका में रोजगार बाजार में काफी तेजी से गिरावट आई है. फरवरी में यहां बेरोजगारी दर पांच दशक के निचले स्तर 3.5 प्रतिशत थी. नियोक्ताओं ने रिकॉर्ड 113 माह तक रोजगार जोड़े थे। मार्च में अमेरिका में बेरोजगारी की दर 4.4 प्रतिशत थी.
सरकार की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अप्रैल में नौकरी गंवाने वाले ऐसे लोग जिन्होंने नई नौकरी की तलाश नहीं की है उन्हें बेरोजगारी के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है.
चुनाव से ठीक बड़ी चुनौती
राष्ट्रपति ट्रंप के सामने बड़ी चुनौती है कि बीमारी और बेरोजगारी से निराश जनता के गुस्से को पर कैसे काबू पाया जाए ताकि इसका असर चुनाव पर न पड़े. ट्रंप इस दौर में खुद को मजबूत नेता के तौर पेश करने से नहीं चूक रहे हैं. वह भारतवंशियों को खुश करने की भी कोशिश में हैं और जब भारत ने एंटी मलेरिया ड्रग भेजी तो तारीफ भी की है. हालांकि इस बीच व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को फॉलो करना बंद कर दिया. जिस पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली.
चीन पर भड़कने के पीछे है प्लान?
कोरोना वायरस के फैलने के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति इसमें चीन की साजिश बता रहे हैं. दरअसल इसके पीछे उनकी चुनावी प्लान भी हो सकता है. आम अमेरिकी चीन को अपना प्रतियोगी देश मानता है और राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिश है कि वह चीन को जिम्मेदार ठहराकर चुनाव में 'राष्ट्रवाद' का तड़का दे सकें. इसीलिए वह चीन से हर्जाना भी मांग चुके हैं. यानी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना वायरस के पीछे उपजी गुस्सा को चीन की ओर मोड़ देना चाहते हैं और अपनी छवि कुछ ऐसी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अमेरिका के दुश्मनों को बख्शने के मूड में नही हैं.
चीन ने भी मांगा सबूत
चीन ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को यह चुनौती दी कि वुहान की एक प्रयोगशाल से कोरोना वायरस का उद्भव साबित करने के लिए ढेर सबूत होने का वह जो दावा कर रहे हैं तो वह सबूत उन्हें दिखाएं. उसने यह भी कहा कि यह मामला वैज्ञानिकों को देखना चाहिए, न कि चुनाव के साल में अपनी घरेलू राजनीतिक बाध्यता से जूझ रहे नेताओं को. (इनपुट भाषा से भी)
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
