
एक राष्ट्रपति जब चुनाव हार जाए और दुनिया के सभी देशों की नजरें उसपर टिकीं हों, तो वह क्या करता है, अगर वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) हों तो वो गोल्फ खेलते हैं. पेनसिल्वेनिया व अन्य निर्णायक राज्यों में नतीजों के ऐलान से कुछ पहले शनिवार सुबह ट्रंप व्हाइट हाउस से गोल्फ खेलने निकल गए. वह व्हाइट हाउस से सीधे वर्जिनिया के स्टर्लिंग में पोटोमैक नदी के पास स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स पहुंचे. वह उस समय वहीं थे, जब अमेरिका के बड़े मीडिया हाउसेज़ ने जो बाइडन को देश का अगला राष्ट्रपति बताना शुरू कर दिया था.
सीएनएन, एनबीसी न्यूज और सीबीएस न्यूज ने अमेरिका चुनाव में राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में जीत जो बाइडन के पक्ष में बताई. यह जीत निर्णायक राज्य पेनसिल्वेनिया में बाइडन के जीत के बाद प्रोजेक्ट की गई. इस राज्य में जीत के बाद बाइडन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट' मिल गए हैं, जो जीत के लिए जादुई आंकड़ा है. पेन्सिलवेनिया के 20 इलेक्टोरल वोटों के साथ बाइडन के पास अब कुल 273 इलेक्टोरल वोट हो गए हैं.
जो बाइडन : 48 साल पहले सबसे युवा सीनेटर और अब सबसे उम्रदराज अमेरिकी राष्ट्रपति
बताते चलें कि वाशिंगटन में पांच दशक गुजारने वाले जो बाइडन अमेरिका के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं क्योंकि वह दो बार तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उप-राष्ट्रपति रहे हैं. 74 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप को हराकर व्हाइट हाउस में जगह पाने वाले बाइडन अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं.
भारतीय अमेरिकियों ने जो बाइडन और कमला हैरिस की जीत का जश्न मनाया
डेलावेयर राज्य में लगभग तीन दशकों तक सीनेटर रहने और ओबामा शासन के दौरान आठ वर्षों के अपने कार्यकाल में जो बाइडन हमेशा ही भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने के हिमायती रहे. उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के पारित होने में भी अहम भूमिका निभाई थी. भारतीय राजनेताओं से मजबूत संबंध रखने वाले बाइडन के दायरे में काफी संख्या में भारतीय-अमेरिकी भी हैं.
VIDEO: जो बाइडन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
