
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दामाद और उनके वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर (Jared Kushner) ने उनसे मुलाकात की है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, कुशनर ने चुनाव में डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन (Joe Biden) की जीत और रिपब्लिकन पार्टी की हार को स्वीकार करने के सिलसिले में ट्रंप से बात की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि बाइेडन जल्दबाजी में गलत तरीके से खुद को विजेता बता रहे हैं और चुनावी दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है. ट्रंप के इस बयान के बाद कुशनर ने उनसे मुलाकात की है. सीएनएन ने दो अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा कि कुशनर ने हार स्वीकार करने के लिए ट्रंप से बातचीत की है.
कुछ समाचार एजेंसियों ने भी खबर दी कि कुशनर और अन्य लोगों ने राष्ट्रपति से चुनाव नतीजों को स्वीकार करने का अनुरोध किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ''जब तक अमेरिकी जनता के वोटों की ईमानदारी से गिनती नहीं हो जाती, तब तक मैं हार नहीं मानूंगा. यही लोकतंत्र का तकाजा है.'' उन्होंने सोमवार से कानूनी लड़ाई शुरू करने का ऐलान भी किया था.
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन ने 270 के बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा निर्वाचक वोट हासिल कर लिए हैं. जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दोबारा चुनाव जीतने का ख्वाब चकनाचूर हो गया है. हालांकि ट्रंप अभी पद छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे हैं.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
