
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, "मैं आज रात अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं". समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से 76 वर्षीय समर्थकों ने कहा, "अमेरिका की वापसी अभी शुरू होती है." ट्रंप ने इससे पहले अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि "उम्मीद है कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक साबित होगा."
2016 के चुनावों में बिजनेस टाइकून और रियलिटी टीवी स्टार की जीत ने दुनिया को चौंका दिया था. रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प अभी भी अपने अनुयायियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और व्हाइट हाउस के लिए फिर से चुनाव लड़ने की अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में बहुत मुखर रहे हैं.
राष्ट्रपति के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल पाने की आस में वर्ष 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) लड़े डॉनल्ड ट्रंप उस वक्त मिली हार को अब तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं, और कई माह से इस बात के संकेत देते आ रहे हैं कि वह दौड़ में दोबारा शामिल होने के लिए तैयार हैं.
डॉनल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वह अगले सप्ताह एक 'बड़ी घोषणा' करने जा रहे हैं. तभी से माना जा रहा था कि ट्रंप वर्ष 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर शीर्ष पद की दौड़ में शामिल होंगे.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
