
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि उनके फ्लोरिडा (Florida) स्थित घर मार-ए-लागोपर एफबीआई (FBI) एजेंटों ने "छापेमारी" की है. इस छापेमारी को ट्रंप ने उन पर "रेडिकल लेफ्ट" डेमोक्रेट्स का हमला बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 में वह राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामल न हो इसलिए उनके घर पर एफबीआई का छापा डलवाया गया है.
इस पर ट्रंप ने कहा, "ये हमारे राष्ट्र के लिए काला समय है. मेरे खूबसूरत घर, फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो में वर्तमान में एफबीआई एजेंटों के एक बड़े समूह द्वारा कब्जा कर लिया गया है," उन्होंने एक बयान में कहा. ट्रम्प ने कहा, "यह अभियोजन पक्ष का कदाचार है, न्याय प्रणाली को हथियार की तरह यूज किया जा कहा रहा है और रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है, जो नहीं चाहते कि मैं 2024 में राष्ट्रपति पद की दौड़ूं में रहूं"हालांकि एफबीआई ने अभी तक इस सर्च ऑपरेशन या रेड के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है.
साल 2020 में ट्रंप चुनावी हार के बाद अपने साथ कम से कम 15 बॉक्स सरकारी दस्तावेजों को फ्लोरिडा ले गये थे, जो जांच का विषय है. जॉर्जिया राज्य में 2020 के चुनाव परिणामों को उलटने के प्रयासों की भी जांच की जा रही है, जबकि न्यूयॉर्क में उनकी व्यावसायिक प्रथाओं की जांच की जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है, हालांकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में इसके मजबूत संकेत दिए हैं.
बता दें कि वर्तमान में राष्ट्रपति जो बाइडेन की अनुमोदन रेटिंग 40 प्रतिशत से कम है और डेमोक्रेट्स ने नवंबर मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस का नियंत्रण खोने का अनुमान लगाया है, ट्रम्प स्पष्ट रूप से आशावादी हैं कि वह 2024 में व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन लहर की सवारी कर सकते हैं.
ये भी पढ़े:
VIDEO: महाराष्ट्र में कल कैबिनेट विस्तार, BJP और एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक लेंगे शपथ: सूत्र
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
