
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और अलग-अलग नस्ल के लोग हैं. पूरी टीम में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि अलग नस्ल के 54 प्रतिशत लोग नामित हैं. बाइडन की टीम ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को शामिल करेगा. बाइडन और हैरिस ने बुधवार को अपने प्रशासन में 100 से अधिक सदस्यों को नामित करने का लक्ष्य रखा है. ये कुशल लोग व्हाइट हाउस में अपना योगदान देंगे. व्हाइट हाउस प्रशासन अब वास्तविक अमेरिका जैसा दिखेगा और वह पहले दिन से अमेरिकी लोगों की बेहतरी के इरादे से काम करने के लिए तैयार होगा.
बाइडेन की डिजिटल टीम का एलान, भारत में जन्मीं आइशा शाह को मिला बड़ा ओहदा
इसके अनुसार बाइडन-हैरिस प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को प्राथमिकता देगा. टीम ने कहा, ‘‘सबसे पहले नामित 100 से अधिक लोगों में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, 54 प्रतिशत अलग-अलग नस्ल के हैं, एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के लोग 11 प्रतिशत हैं. बाइडन ने कहा, ‘‘शुरुआत से नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस और मैंने ऐसे प्रशासन की कल्पना की थी जो अमेरिका की तरह दिखता हो. टीम में यह विविधता देश में आए आपात संकट से निपटने और इसके समाधान में प्रभावी होगी और इसके बेहतर नतीजे होंगे.'' हैरिस ने कहा कि चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिकी लोगों की बेहतरी के लिए ऐसा प्रशासन होना चाहिए जिसमें देश की छवि नजर आए.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
