
प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेता निकी हेली ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी. इस तरह वह व्हाइट हाउस के लिए 2024 में अपनी पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं. हेली (51) दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं. साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और भारतीय मूल की 51 वर्षीय निकी ने एक वीडियो बयान में कहा, "मैं निकी हेली हूं और मैं राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ में हूं." उन्होंने कहा, "यह नेतृत्व की एक नई पीढ़ी के लिए राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव तथा हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है." वह खुद को भारतीय प्रवासियों की गर्वित बेटी बताती हैं. हेली दक्षिण कैरोलिना के बामबर्ग में बड़े होने और एक मजबूत एवं गर्वित अमेरिका में अपने विश्वास को आकार देने के बारे में बात करती हैं.
खुद को युवा और 76 साल के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नए विकल्प के रूप में पेश करते हुए हेली पिछले कुछ समय से राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ में होने के संकेत दिए थे. वेलेंटाइंस डे को उन्होंने राष्ट्रपति बनने के अपने इरादे को जताने के लिए चुना. हेली खुद को एक बदलाव लाने वाले ऐसे नेता के रूप में कर रही हैं जो एक पार्टी और देश को फिर से गौरव प्रदान कर सकती हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हम ईश्वर और उन मूल्यों के प्रति भय से दूर हो गए जो अभी भी हमारे देश को दुनिया में सबसे स्वतंत्र और महान बनाते हैं. हमें उस दिशा में फिर से मुड़ना चाहिए.”ट्रंप के मुकाबले खुद को एक युवा और नए विकल्प के रूप में ढालते हुए हेली हफ्तों से व्हाइट हाउस के लिए दावेदारी का संकेत दे रही थीं. उनकी औपचारिक घोषणा का मतलब है कि वह अपने पूर्व 76 वर्षीय बॉस ट्रंप के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में शामिल होने वाली पहली दावेदार होंगी.
ये भी पढ़ें-
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

