
अमेरिका में चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) रविवार की प्रार्थना के लिए गिरजाघर गए जबकि निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) वजीर्निया में स्थित गोल्फ कोर्स पहुंचे. बाइडेन डेलावेयर में न्यू कैसल काउंटी में ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च सेंट जोसफ गए. उनके साथ उनकी बेटी एश्ले बाइडेन भी थीं.
ट्रंप रविवार की सुबह वाशिंगटन से वर्जीनिया में स्थित गोल्फ कोर्स पहुंचे. गोल्फ कोर्स के इर्द गिर्द कई लोग खड़े थे जिनके हाथों में तख्तियां थीं. इनमें से एक तख्ती पर लिखा था, ‘‘ट्रंप्टी डंप्टी हेड एक ग्रेट फॉल.''
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद कमला हैरिस द्वारा लिखी गईं और उनके बारे में लिखी गईं किताबों की बिक्री बढ़ गई हैं. रविवार को अमेजन की शीर्ष 10 किताबों में से चार किताबें नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के बारे में थीं या उनके द्वारा लिखी गईं थीं.
इन किताबों में हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब ‘सुपरहीरोज आर एवरीवेयर', उनका संस्मरण, “द ट्रूथ्स वी होल्ड: एन अमेरिकन जर्नी”, उनकी संबंधी मीना हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब “कमला एंड माया बिग आईडिया” और निक्की ग्रिम्स की किताब “कमला हैरिस: रूटेड इन जस्टिस” शामिल हैं.
कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति होंगी. नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल की लिखी बच्चों की किताब ‘जोई: द स्टोरी ऑफ जो बाइडेन' को सूची में 14वां स्थान दिया गया था.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
