
US Presidential Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है. बुधवार को नतीजे आना शुरू हो जाएंगे. इस बीच भारत में अलग ही माहौल है. सोशल मीडिया से लेकर चाय-पान की दुकानों तक इस चुनाव की चर्चा है. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के अलग-अलग समर्थक है. दोनों को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं. चाय-पान की दुकानों पर थोड़ी गंभीर चर्चा है तो सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी है. यहां लोग तरह-तरह से ट्रंप और कमला को पेश कर रहे हैं.

ताहा इमरान नाम के एक एक्स यूजर ने कमला हैरिस (Kamala Harris) को साड़ी में पेश किया है और वो खेतों में महिलाओं की गेंहू काटने में मदद कर रही है. कमला साड़ी में बेहद सुंदर नजर आ रही हैं.
Meanwhile Kamala busy in the villages 😂 pic.twitter.com/hEZhsnoHrJ
— TAHA IMRAN (@tahabeast3) November 4, 2024
ताहा इमरान ने ट्रंप (Donald Trump) को लेकर भी एक फोटो शेयर किया है. इसमें वो पत्तल पर खाना खा रहे हैं. प्रकाश मिश्रा, भारतीय बेरोजगार संघ और अंगद यादव ने भी इस फोटो को एक्स पर शेयर किया है.

रवि कुमार व्यास ने एलन मस्क और ट्रंप की एक फोटो एक्स पर साझा की है. इसमें दोनों भगवा रंग के कपड़े पहने हुए हैं. दरअसल, ये फोटो पीएम मोदी और योगी की एडिटेड फोटो है. पत्तल पर खाना खाते ट्रंप की फोटो भी एडिटेड है.खास बात ये है कि इन फोटो को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं और फोटो शेयर करने वालों की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वहीं तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले के थुलसेंद्रपुरम गांव में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है और लोगों को आस है कि वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करेंगी. दरअसल,ये कमला हैरिस का पैतृक गांव है. थुलसेंद्रपुरम में ग्रामीणों ने श्री धर्म संस्था मंदिर में इस उम्मीद से प्रार्थना की है कि वह पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को हराकर विजयी होंगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम नतीजे आने में कई दिन लग सकते हैं. यूएस वोटर्स को फाइनल रिजल्ट तब तक पता नहीं चल पाएगा, जब तक कि उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस या रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अधिकांश राज्यों, खासकर तथाकथित स्विंग स्टेट्स में महत्वपूर्ण जीत हासिल नहीं कर लेते. अगर जीत में कोई बड़ा अंतर नहीं आता है तो पुनर्गणना के साथ विवादित परिणामों को सुलझाने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं.
US Elections : अमेरिका में 'सत्ते' से मिलती है सत्ता, जरा 7 वाला कनेक्शन समझिए
US Election 2024: ट्रंप हैरिस में से कोई एक ऐसे बनेगा सुपरपावर अमेरिका का राष्ट्रपति
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
