
US Presidential Debate : कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुरू हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट ने धीरे-धीरे तीखी बहस का रूप ले लिया. कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ही इकॉनोमी, पब्लिक हेल्थ, अबॉर्शन आदि से जुड़े सभी सवालों पर अपना पक्ष रखते हुए नजर आए लेकिन साथ ही दोनों ने एक दूसरे पर हमला करने का भी एक भी मौका नहीं छोड़ा. इसी दौरान कमला हैरिस ने ट्रंप की रैलियों को लेकर कहा कि उनकी स्पीच इतनी बोरिंग होती हैं कि उनके सपोर्टर्स स्पीच खत्म होने से पहले ही जाने लगते हैं.
कमला हैरिस ने कहा, "आप देखेंगे कि उनकी रैलियों के दौरान वह हैनिबल लेक्टर जैसे काल्पनिक पात्रों के बारे में बात करते हैं. वह इस बारे में बात करते हैं कि विंड मिल कैंसर का कारण कैसे बनती हैं. और आप देखेंगे कि लोग परेशान होकर और बोर होकर उनकी रैली से जल्दी चले जाते हैं. और मैं आपको बता दूं कि वो कभी भी उस बारे में बात नहीं करेंगे, जिस बारे में आप सुनना चाहते हैं यानि कि आपके बारे में वो कभी बात नहीं करेंगे."
कमला के इन आरोपों पर ट्रंप ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया और कहा, "उन्होंने कहा कि लोग जाने लगते हैं लेकिन लोग उसकी रैलियों में नहीं जाते इसलिए वह इस बारे में बात नहीं कर सकतीं. लोग मेरी रैलियों को नहीं छोड़ते."
बता दें, जुलाई के अंत में डेमोक्रेटिक टिकट पर राष्ट्रपति बाइडेन की जगह लेने के बाद से हैरिस ने रैलियों में बड़ी, उत्साही भीड़ आकर्षित की है.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
