
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप धुंआधार रैलियां कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का मतदान पांच नवंबर को कराया जाएगा. इस बार ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस से है. वो 2020 के चुनाव में उपराष्ट्रपति चुनी गई थीं. ट्रंप के इस धुंआधार चुनाव प्रचार से उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जारेड कुशनर नदारद हैं. ट्रंप के ये करीबी रिश्तेदार उनके चुनाव अभियान की शुरूआत से ही नजर नहीं आ रहे हैं.इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
इवांका ट्रंप, अपने पिता की पांच संतानों में से दूसरे नंबर पर हैं. वो ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की कार्यकारी उपाध्यक् रह चुकी हैं. उन्हें 2018 में उनके पति जारेड कुशनर के साथ ह्वाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था. इस पद पर रहते हुए उन्होंने शिक्षा, रोजगार सृजन और आर्थिक मुद्दों पर काफी ध्यान दिया था. ये कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुने जाने पर ट्रंप परिवार के लिए काफी फायदा हो सकता है.

इवांका ट्रंप ने डोनाल्ड ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया था.उन्होंने महिलाओं से जुड़ने में अच्छी भूमिका निभाई थी.इवांका की मौजूदगी ट्रंप की विवादास्पद छवि को अक्सर मानवीय बना देती थी. लेकिन इस बार उन्होंने और उनके पति ने प्रचार अभियान से दूरी बना रखी है. उनकी गैर मौजूदगी ने उनके समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच अटकलों को जन्म दिया है.लोगों का मानना है कि इवांका ट्रंप और उनके पति का चुनाव अभियान से गायब रहना ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों की घटनाओं,खासकर 6 जनवरी 2021 को वॉशिंगटन के कैपिटल हिल पर हुए हमले से जुड़ा हो सकता है.

पति जेरेड कुशनर के साथ इवांका ट्रंप.
क्या कहना है इवांका के पति का
जेरेड कुशनर ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देते हुए कहा था,''हम उनका समर्थन कर रहे हैं, जाहिर है, हमें उन पर गर्व है. लेकिन, आप जानते हैं, किसी भी तरह, हमारा जीवन आगे बढ़ता रहेगा.'' कुशनर ने कहा था कि अगर ट्रंप जीतते हैं, तो उन्हें अपनी प्राथमिकताओं में किसी महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है.उन्होंने यह भी कहा था कि इस बात की संभावना नगण्य है कि इवांका अंतिम दिनों में अपने पिता के चुनाव अभियान में शामिल होगी. वहीं इवांका ट्रंप ने 'द टाइम्स' को इंटरव्यू देने से इनकार करते हुए कहा था कि वह अपने बच्चों और अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने के लिए अपने पिता की राजनीतिक गतिविधियों से पीछे हट रही हैं.
ये भी पढ़ें: US Election 2024: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के वे अनजाने तथ्य, जिन्हें आपका जानना जरूरी है
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
