
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अपनी पार्टी के लोग ही उनके खिलाफ हो गए हैं? क्या जो बाइडेन की दावेदारी डोनाल्ड ट्रंप के सामने हल्की पड़ रही है? आखिरी पिछली बहस के दौरान बाइडेन को क्या हो गया था? इन सभी सवालों का जवाब राष्ट्रपति बाइडेन ने हाल ही में खुलकर दिया. राष्ट्रपति बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को कहा कि वह बहस से पहले ‘थके हुए और बीमार' थे. अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने साथ ही कहा कि केवल ‘सर्वशक्तिमान भगवान' ही उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर कर सकते हैं.
अमेरिका में बाइडेन के खिलाफ उनकी पार्टी में ही कुछ उनके खिलाफ सुर सुनाई देर रहे हैं. हालांकि, बाइडन (81) ने एक टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अटलांटा में 27 जून को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन की लोकप्रियता की ‘रेटिंग' गिर गई है जिसके बाद उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने का आग्रह किया था.
दूसरी बार राष्ट्रपति बनने का लक्ष्य लिए चुनावी मैदान में उतरे बाइडन ने ट्रंप पर ‘आदतन झूठा' होने का आरोप लगाया. बाइडन ने 'एबीसी न्यूज' से इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति पद के चुनाव के तहत अपनी पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर कहा, "यह एक बुरा प्रकरण था. किसी गंभीर स्थिति का कोई संकेत नहीं था. मैं थक गया था. मैंने तैयारी के दौरान अपने मन की नहीं सुनी और यह केवल एक बुरी रात थी."
यह बहस के बाद किसी टेलीविजन चैनल के साथ उनका पहला इंटरव्यू था. उन्होंने कहा, ''मैं बीमार था. डॉक्टर मेरे साथ थे. मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मेरी कोविड-19 संबंधी जांच की है. वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि मेरे बीमार होने का कारण क्या है. उन्होंने मेरी कोविड जांच की, लेकिन मुझे संक्रमण नहीं हुआ था. मुझे बस सर्दी लग रही थी." बाइडन ने कहा कि बहस में उनके खराब प्रदर्शन में किसी और की नहीं ‘बल्कि मेरी गलती थी.'
बाइडन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के किसी भी प्रमुख नेता ने उनसे चुनाव से हटने के लिए नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से तभी हटेंगे जब 'सर्वशक्तिमान भगवान' उनसे ऐसा करने के लिए कहेंगे.
ये भी पढ़ें:- डिमेंशिया से जूझ रहे बाइडेन? ट्रंप के साथ बहस में आ रही थी नींद
'नीति का प्रचार, लेकिन ट्रंप से दूरी', अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन से पहले रिपब्लिकन की नई रणनीति
Edited by: चंदन वत्सLIVE: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Edited by: श्वेता गुप्ताक्या ईरान युद्ध खत्म होने वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, होर्मुज को लेकर कही ये बड़ी बात
Edited by: श्वेता गुप्ताहालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.
Iran-Israel War: खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेबनान पर हमले कम करने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त से विवाद के बाद हटा दिया गया, उन्हें यूपी वापस बुलाया गया. बैठक में अनुराग यादव पोलिंग बूथ की संख्या नहीं बता पाए, जिस पर सीईसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी.
रॉबर्ट मुलर वियतनाम युद्ध में सैनिक के रूप में सेवा दे चुके थे. उन्हें पर्पल हार्ट से भी सम्मानित किया गया था. रॉबर्ट मुलर को साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने FBI निदेशक नियुक्त किया था. वो 2013 तक एफबीआई निदेशक के पद पर रहे.
US Iran War: ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध को लेकर अमेरिका में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. यहां समझिए.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

