18 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का साक्षात्कार तीन सदस्यीय चयन समिति ले रही है, जिसमें जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावरे शामिल हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो चुका है. कुल 18 कैंडिडेट का इंटरव्यू चयन समिति लेगी. देशभर से सैकड़ों लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया था.
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में इस वर्ष सावन झूलनोत्सव नई परंपरा के साथ मनाया जाएगा. करीब 498 साल बाद रामलला पहली बार नाग पंचमी के बजाय सावन शुक्ल तृतीया से झूले पर विराजेंगे.
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच सपा सांसद रामगोपाल यादव इसमें तिरुपति मॉडल अपनाने की बात कही है.
राम मंदिर में आरती दर्शन के लिए तत्काल पास की सुविधा शुरू हो गई है. अब श्रद्धालु मंदिर के पास बने काउंटर से पास बनवा सकेंगे. जानिए किस आरती का पास कब मिलेगा और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी.
राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए अब सख्त व्यवस्था की गई है. सभी तरह की गिनती सीसीटीवी की निगरानी में होगी. इसके अलावा कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी
अयोध्या में श्रावण झूलनोत्सव सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होकर रक्षाबंधन तक चलेगा. इस दौरान सैकड़ों मंदिरों से भगवान के विग्रहों की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ प्राचीन मणि पर्वत तक पहुंचती है, जहां उन्हें पेड़ों की डालियों पर सजे झूलों पर झुलाया जाता है.
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्रों और प्रवेश-पत्रों को फिर से मान्य कर दिया है.
राम मंदिर ट्रस्ट की आज होने वाली बैठक कई बड़े फैसलों की दिशा तय कर सकती है. चढ़ावा चोरी विवाद, सुप्रीम कोर्ट में पेश SIT रिपोर्ट, तीन ट्रस्टी पदों की नियुक्ति और 2,357 आवेदनों में से पहले CEO के चयन को लेकर अयोध्या में निगाहें शाम 4 बजे की बैठक पर टिकी हैं.
राम मंदिर मामले पर सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा था कि कृपया इस मामले को राजनीतिक रंग न दें. अदालतें राजनीति की जगह नहीं हैं. यह अपराध का एक साधारण मामला है.


