Fighting Our Killer Air - A Citizens' Charter
  • Home/
  • दिल्ली प्रदूषण से जंग की पावरफुल तैयारी! ऊंचे पोल लगेंगे हाई पावर कैमरे; आग, धुएं, निर्माण पर होगी निगरानी

दिल्ली प्रदूषण से जंग की पावरफुल तैयारी! ऊंचे पोल लगेंगे हाई पावर कैमरे; आग, धुएं, निर्माण पर होगी निगरानी

दिल्ली प्रदूषण से जंग की पावरफुल तैयारी! ऊंचे पोल लगेंगे हाई पावर कैमरे; आग, धुएं, निर्माण पर होगी निगरानी
दिल्ली प्रदूषण से लड़ने के सरकार ने जगह-जगह कैमरे लगाने की तैयारी की है. (File Photo: AFP)
नई दिल्ली: 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए 100 फीट ऊंचे तिरंगा पोल पर PTZ यानी पैन-टिल्ट-जूम कैमरे लगाए जाएंगे. यह एक मोटराइज्ड वीडियो डिवाइस होता है, जो दूर से ही बाएं-दाएं और ऊपर-नीचे घूम सकता है और इमेज को जूम कर सकता है. इससे एक से चार किलोमीटर रेंज से आग, धुएं और कॉन्स्ट्रक्शन की दिन-रात निगरानी की जा सकती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिरसा ने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का उद्घाटन किया, जहां 30 डिपार्टमेंट, AI कैमरे और वायु प्रहरी टीमें 760 साइट्स पर नजर रखेंगी. इन कैमरों को कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर 100 फीट से भी ऊंचे झंडों वाले पोल पर लगाए जाने की तैयारी हो रही है. इन कैमरों के जरिए प्रदूषण की रोकथाम की जाएगी. दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के 100 कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV
पावरफुल कैमरों के जरिए ऊंचाई से आग, धुंआ या कॉन्स्ट्रक्शन साइट की जांच के साथ प्रदूषण की रात और दिन जांच की जा सकेगी. इन कैमरों की खास बात यह है कि इनकी रेंज 1 से 4 किलोमीटर तक होगी. इसकी निगरानी दिल्ली में बने अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी. 

रियल टाइम रखी जाएगी निगरानी...

 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर देश का सबसे अत्याधुनिक सेंटर है, जहां 30 से ज्यादा डिपार्टमेंट जुड़े होंगे. AI कैमरे और वायु प्रहरी नाम की दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं, जो बॉडी कैमरे से लगातार हॉटस्पॉट की निगरानी करेंगी. 

दिल्ली में 760 से ज्यादा कॉन्स्ट्रक्शन साइट्स पर कैमरे लगाकर मॉनिटर किया जाएगा. सफाई की मशीन कहां-कहां काम कर रही है, उसकी रियल टाइम पोजीशन भी मिलती रहेगी. आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप पर लगे ANP कैमरे की लाइव फीड भी कमांड सेंटर के पास रहेगी. 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में एक नवंबर से दूसरे शहरों की पुरानी गाड़ियों की नो एंट्री, जानें और कौन-कौन से नियम होंगे लागू

NDTV के साथ बातचीत में पर्यायवरण मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी के तहत अगर कोई प्रदूषण फैलने वाली जगह की जानकारी देता है, तो उसे सम्मानित भी किया जाएगा.

NO PUC NO FUEL आज से लागू...

दिल्ली में आज यानी 1 अक्टूबर से करीब 500 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर वैध प्रदूषण सार्टिफिकेट नहीं होगा, तब तक आपको ईंधन नहीं मिलेगा. अगर आपकी गाड़ी की समय सीमा खत्म हो गई है, तो गाड़ी जब्त भी हो सकती है. पर्यायवरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं, अगर प्रदूषण सार्टिफिकेट वैध नहीं है, तो ईंधन नहीं मिलेग. पिछले साल भी इसे लागू किया गया था लेकिन इस साल और सख्ती बरती जाएगी.

यह भी पढ़ें : सावधान! दिल्ली-NCR में कल से PUC नहीं तो पेट्रोल नहीं, प्रदूषण को लेकर सख्त नियम लागू

Share this story on

Latest Stories

................................ Advertisement ................................

Latest Videos

Opinion