
अमेरिका में इस वक्त राष्ट्रपति चुनावों की धूम है और इस बीच सेलेब्स भी आगे बढ़-चढ़ कर अपने उम्मीदवारों के लिए सपोर्ट दिखाते नजर आ रहे हैं. एक तरफ डेमोक्रैटिक पार्टी की कमला हैरिस का नाम चर्चा में हैं तो दूसरी तरफ उन्हें सपोर्ट करने वाले एक्टर रिचर्ड गेयर का नाम भी एक बार खबरों में दिखने लगा है. खबरों में इसलिए दिख रहा है क्योंकि रिचर्ड ने अनाउंस कर दिया है कि वो कमला हैरिस को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें ही वोट देंगे.
सुना सुना क्यों लग रहा है रिचर्ड गेयर का नाम!
आप सोच रहे होंगे कि रिचर्ड गेयर ये नाम तो कहीं सुना हुआ लगता है. लेकिन सुना कहां ? क्या उन्होंने कोई फिल्म की थी या किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा थे ? जी नहीं ये किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में आए थे और इनका नाम हमारे पूरे देश में चर्चा में था.

रिचर्ड गेयर और शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था.
दरअसल साल 2007 में रिचर्ड गेयर एड्स कैंपेन प्रोग्राम में शिल्पा शेट्टी के साथ शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेयर ने शिल्पा शेट्टी को किस किया था. इस किसिंग मोमेंट से मामला खूब गर्मा गया था और इसके बाद उनके खिलाफ तीन मामले तक दर्ज हुए थे. रिचर्ड और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तीन मामले दर्ज किए गए. दो मामले राजस्थान में और एक मामला गाजियाबाद में दर्ज हुआ था.
राजस्थान में शिल्पा और रिचर्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया था. साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने ये मामला मुंबई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था.
साल 2022 जनवरी में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने एक्ट्रेस ने 2007 में राजस्थान के अलवर में उनके खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक मामले से मुक्त कर दिया था. मजिस्ट्रेट ने उन्हें इस मामले में विक्टिम बताते हुए क्लीन चिट दी थी.
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
