
अमेरिका में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी सीनेट में बहुमत बरकरार रखेगी क्योंकि उसके दो उम्मीदवारों के रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ जीत दर्ज करने का अनुमान है. नेवाडा में सीनेटर कैथरीन कोर्टेज मैस्टो के अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एडम लैक्सेट को हराने की उम्मीद है, जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल था. वहीं एरिजोना में भी सीनेटर मार्क केली रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार ब्लैक मास्टर्स को हराने की ओर बढ़ रहे हैं.
इन परिणामों के बाद 100 सदस्यीय सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 50 सीटें होंगी, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के पास वर्तमान में 49 सीटें हैं. जॉर्जिया के चुनाव परिणाम अभी नहीं आए हैं. अमेरिकी सीनेट में 100 सीटें हैं, जिनमें से डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के 50-50 सदस्य थे. मुकाबला बराबर रहने पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सीनेट की प्रमुख की हैसियत से अपना वोट डालती थीं.
इससे पहले सीनेट के नेता सदन चक शूमर ने शनिवार रात जीत हासिल करने का दावा किया. उन्होंने ट्वीट किया, “सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत.” अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के दो सदनों सीनेट और प्रतिनिधि सभा के लिए आठ नवंबर को मतदान हुआ था. वहीं, प्रतिनिधि सभा की बात करें तो शनिवार तक रिपब्लिकन पार्टी 213 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी या फिर आगे चल रही थी. डेमोक्रेटिक पार्टी 203 सीटों पर आगे थी या जीत हासिल कर चुकी थी. इस बीच, डेमोक्रेटिक पार्टी के सिस्को एग्वीलर को नेवाडा का ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट' चुन लिया गया है. उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार जिम मर्चेंट को हराया.
यह भी पढ़ें-
Twitter की 8 डॉलर वाली ब्लू सर्विस कब वापस आएगी? Elon Musk का जानें जवाब
Pet Dog और Cat ने दूसरे को पहुंचाया नुकसान तो मालिक को देना होगा जुर्माना, नोएडा अथॉरिटी का आदेश
"हमें पीड़ितों के रूप में देखें, हत्यारों के रूप में नहीं": रिहाई के बाद बोले राजीव गांधी की हत्या के दोषी
अमेरिका में भी होगा SIR? भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ कर ट्रंप ऐसा क्या करने वाले हैं
Written by: प्रियंक द्विवेदीभारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम
Written by: अजय कुमार पटेलExplainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवअमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
