
अमेरिका (Americe Elections Result) में इस समय राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती हो रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, जो बाइडेन (Joe Biden) 10 राज्यों में जीत दर्ज कर चुके हैं, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खाते में अब तक 8 राज्य आए हैं. इस बार 160 मिलियन (16 करोड़) से ज्यादा लोगों ने वोट डाला है. मतदान प्रतिशत तकरीबन 67 फीसदी रहा है जो कि एक सदी में सबसे ज्यादा है. ट्रंप और बाइडेन अंतिम दिन तक जनता से मतदान करने की अपील कर रहे थे.
बता दें कि अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोग हैं, जिनमें से 25 लाख मतदान के अधिकारी हैं. 13 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों के मतदाता हैं. मंगलवार तड़के प्रचार से लौटे ट्रंप ने अमेरिकी जनता से उन्हें वोट देने की अपील की है. उन्होंने चुनावी रैलियों में खुद के नृत्य के एक छोटे से वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘मतदान करें, मतदान करें, मतदान करें.''
US Election Results 2020 : नतीजों से पहले बोले ट्रंप - पूरे देश में बढ़िया दिख रहा है माहौल, थैंक यू
जो बाइडेन ने भी जनता से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘मतदान का दिन है. जाइए, वोट दीजिए अमेरिका.'' उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘2008 और 2012 में आपने इस देश का नेतृत्व करने के लिए बराक ओबामा का साथ देने में मुझ पर भरोसा जताया. आज मैं एक बार फिर आपसे विश्वास जताने के लिए कह रहा हूं. मुझ पर और कमला (हैरिस) पर भरोसा जताइए. हम वादा करते हैं कि आपको निराश नहीं करेंगे.''
US Election Result 2020 : डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेनिंग टीम का दावा- जीत लिया है फ्लोरिडा
उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने मतदाताओं से कहा, ‘‘अगर आपने मतदान कर दिया है तो शुक्रिया. लेकिन हमें अब भी आपकी मदद की जरूरत है. 20 मिनट निकालिए और मतदाताओं को मतदान केंद्रों को खोजने में मदद कीजिए.'' राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में बाइडेन के ट्रंप से आगे रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा था. फिलहाल दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. (इनपुट भाषा से भी)
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कोरोना से डरा हुआ अमेरिका, बेख़ौफ़ है बिहार
Explainer: निकारागुआ में अब नहीं होंगे चुनाव, राष्ट्रपति ओर्टेगा के इस फैसले से क्यों मचा है वैश्विक बवाल?
Written by: अभिजीत श्रीवास्तवचीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहनिकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.

