अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ है. जिसमें उन्हें कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है. अमेरिकी की ‘सीक्रेट सर्विस' ने बताया कि ट्रंप शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान 6 बजकर 15 मिनट पर एक संदिग्ध हमलावर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं, जिसमें ट्रंप घायल हो गए.

हमले के दौरान सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने काफी फुर्तीली से मोर्चा संभाला और ट्रंप को चारों तरफ से घर लिया और तुरंत उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया.

ट्रंप ने गोलीबारी की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए सीक्रेट सर्विस और लॉ इन्फोर्समेंट को धन्यवाद दिया है.

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. उन्होंने कहा, "मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में फायरिंग की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस और लॉ इन्फोर्समेंट को धन्यवाद देता हूं.

‘सीक्रेट सर्विस' के प्रवक्ता एंथनी गुगेइल्मी ने एक बयान में कहा,‘‘ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया.

यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस या सीक्रेट सर्विस (USSS) होमलैंड सुरक्षा विभाग के तहत एक संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी है. जिसका लक्ष्य आपराधिक जांच करना और अमेरिकी राजनीतिक नेताओं, उनके परिवारों और राज्य या सरकार के प्रमुखों की सुरक्षा करना है.

इसकी स्थापना 1865 में व्यापक जालसाजी को रोकने के लिए ट्रेजरी विभाग में एक ब्यूरो के रूप में की गई थी. साल 1901 में राष्ट्रपति विलियम मैककिनले (President William McKinley) की हत्या बाद, कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपतियों की सुरक्षा के लिए सीक्रेट सर्विस से अनुरोध किया था. साल 1902 में सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली थी.
चीन की दखल से चुनाव जीते थे बाइडेन- ट्रंप के इस आरोप की हवा उनकी अपनी सरकार निकाल चुकी
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहचीन ने की चोरी! अमेरिकी चुनाव के 22 करोड़ वोटर्स का डेटा उड़ाया- ट्रंप का बड़ा दावा
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअमेरिका में चुनाव से पहले डर गए ट्रंप? इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटाया
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहFact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तपती धूप और गर्मी से बुरा हाल है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें.
Iran War: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का घरेलू राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है. इस युद्ध की वजह से पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. जिसकी वजह से उनको आलोचना झेलनी पड़ रही है. शायद यही वजह है कि ट्रंप के मन में युद्ध खत्म करने का विचार आने लगा है.
हंगरी में विपक्षी नेता पीटर मैग्यार (Peter Magyar) और उनकी तिसा पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संसद की 199 सीटों में से 138 सीटों पर कब्जा कर लिया है.
हंगरी के संसदीय चुनाव में पीटर मैग्यार की तिज्सा पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर ओर्बन के 16 साल के शासन का अंत किया. विक्टर ओर्बन की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और आर्थिक सुस्ती मानी जा रही है, जिससे जनता में निराशा थी.

