
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा किया है. शनिवार को वलडोस्टा, जॉर्जिया में आयोजित की गई पहली पोस्ट-पोल रैली में ट्रंप ने कहा कि इस चुनाव (US Elections 2020) में धांधली हुई है. अंत में वह ही जीतेंगे. ट्रंप ने कहा, 'हम ये चुनाव जीत रहे हैं. हम अभी भी इसे जीतेंगे.' US के अगले राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जो बाइडन (Joe Biden) की जीत पर वह बोले, 'ये धांधली है. ये एक फिक्स्ड डील है.'
डोनाल्ड ट्रंप ने रैली में कहा, 'जॉर्जिया के मतदाता निर्धारित करेंगे कि कौन सी पार्टी हर समिति को चलाती है, कानून का पालन करती है, हर एक करदाता के पैसों का सही इस्तेमाल करती है. बहुत आसान है, आप तय करेंगे कि आपके बच्चे समाजवादी देश में बड़े होंगे या वे स्वतंत्र देश में बड़े होंगे.'
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने फेसबुक पर दर्ज कराया मुकदमा, अमेरिकन को जॉब देने में भेदभाव के आरोप
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर चुनाव नतीजे सटीक निकलते हैं तो वह हार स्वीकार करने को तैयार हैं. हालांकि उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली होने और चुनावी कदाचार होने के आरोप दोहराए. ट्रंप ने इस हार को अस्वीकार करते हुए चुनाव नतीजों को कानूनी चुनौती दी थी. उन्होंने कहा कि वह बस यही चाहते हैं कि अमेरिका की जनता के साथ धोखा न हुआ हो.
बता दें कि जॉर्जिया में जो बाइडन ने 12 हजार से कम वोटों से जीत दर्ज की है. बिल क्लिंटन (Bill Clinton) ने साल 1992 में यहां से जीत दर्ज की थी. उसके बाद से कोई भी डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार यहां से नहीं जीता था. जॉर्जिया रिपब्लिकन पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था.
VIDEO: जो बाइडन ने इस तरह बदला राष्ट्रपति चुनाव का रुख
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
