
डोनाल्ड ट्रंप आज पेंसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. खुले मैदान में हो रही इस रैली में हजारों लोग मौजूद थे. रैली के दौरान एकाएक गोलियां की आवाज सुनाई देने लगी और ट्रंप के समर्थक चिल्लाने लगे. इस दौरान ट्रंप समेत सभी लोग नीचे झुक गए. ट्रंप पर हुए हमले का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे ट्रंप को निशाना बनाया गया. हालांकि, इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए. हालांकि, उनके कान पर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
ट्रंप ने शायद ही कभी सोचा होगा कि उन्हें चुनाव प्रचार रैली के दौरान यूं निशाना बनाया जाएगा. वह सिर पर लाल रंग की टोपी लगाकर बड़े जोश में लोगों को संबोधित कर रहे थे. वह कह रहे थे कि देखिए, हमारे देश को क्या हो गया है... इसके बाद गोलियों की आवाज आनी शुरू हो गई. ट्रंप इस दौरान कान पर हाथ लगाते हुए दिखे. और फिर वह नीचे झुक गए. वहीं, रैली में में मौजूद सभी लोग डर से चिल्लाने लगे. दरअसल, किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है? कहां से गोलियां चल रही हैं.
Trump got shot in the side of the head at his rally in Pennsylvania pic.twitter.com/5xtwgRscOr
— Hodgetwins (@hodgetwins) July 13, 2024
इस बीच ट्रंप की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड तुरंत मंच पर पहुंच गए और पूर्व राष्ट्रपति को कवर कर लिया. इसके बाद ट्रंप के कान और चेहर पर खून नजर आया. लेकिन ट्रंप के चेहरे पर दर्द या भय का अहसास कहीं नजर नहीं आ रहा था. उनके चेहरे पर लड़ने का जज्बा दिखाई दे रहा था. ये जज्बा जब उनके मुंह से "फाइट फाइट" शब्दों के रूप में बयां हुआ. घायल ट्रंप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. ट्रंप के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रंप खतरे से बाहर हैं.
सीक्रेट सर्विस और ट्रंप के प्रवक्ता दोनों ने बताया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ठीक हैं. ट्रंप के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा, "वह ठीक हैं और स्थानीय डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "जिल और मैं उसे सुरक्षित निकालने के लिए सीक्रेट सर्विस के आभारी हैं. अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हमें इसकी निंदा करने के लिए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होना चाहिए."
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
