
अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के प्रचार अभियान से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि ट्रम्प ने चीन (China) के विरोध में खड़े होकर भारत का साथ दिया और कश्मीर मामले में कभी हस्तक्षेप नहीं करके एकदम सही रुख अपनाया है. अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 74 वर्षीय ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की ओर से एक बार फिर पद पर काबिज होना चाहते हैं. उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार 77 वर्षीय जो बाइडेन (Joe Biden) से है.
ट्रम्प के भारतीय-अमेरिकी समर्थकों ने कहा कि कोविड-19 से पहले ट्रम्प प्रशासन के नेतृत्व में अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड गिरावट आई थी. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने विश्व मंच पर भारत का कद बढ़ाया. भारत का साथ देते हुए चीन के विरोध में खड़ा हुए और कश्मीर मुद्दे पर कभी हस्तक्षेप नहीं किया.
‘ट्रम्प विक्ट्री इंडियन-अमेरिकन फाइनेंस कमेटी' के सह-अध्यक्ष अल मैसन ने कहा, ‘‘ संक्षेप में कहें तो, ट्रम्प ने भारत और भारतीय-अमेरिकियों के मामले में सही रुख अपनाया है.''
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के छोटे भाई का 71 साल की उम्र में निधन
ट्रम्प अभियान से जुड़े अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय और भारत-अमेरिका संबंधों के मद्देनजर ट्रंप का चुनाव करना ही सही होगा. प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी वकील एवं कैलिफोर्निया से रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता हरमीत कौर ढिल्लो ने कहा, ‘‘ भारतीय-अमेरिकियों की पसंद स्पष्ट है...और चार साल के लिए ट्रम्प/पेंस.'' ढिल्लो ट्रम्प अभियान के ‘इंडियन वॉयसेज फॉर ट्रम्प' की सह-अध्यक्ष हैं. ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से पहले भारतीय-अमेरिकियों की बेरोजगारी दर में करीब 33.33 प्रतिशत की गिरावट आई थी.
US में फ्री में मिलेगी Covid-19 वैक्सीन, लेकिन ट्रंप के आलोचकों को है इस बात का डर
अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार भारतीय-अमेरिकी बेरोजगारी दर 2015 में 4.1 प्रतिशत थी, जो 2019 में कम होकर 2.1 प्रतिशत रह गई. ‘इंडियन वॉयसेज फॉर ट्रम्प' की दूसरी सह-अध्यक्ष मृणालिनी कुमारी ने कहा, ‘‘ भारतीय-अमेरिकी यकीनन वह समूह हैं, जिन्हें अमेरिका की आजादी से सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, जिसमें मुक्त बाजार, खुशी पाने की आजादी, श्रेष्ठ जीवन के लिए प्रयास करने की आजादी आदि शामिल है. साथ ही, धर्म का पालन करने की व्यक्तिगत स्वतंत्रता.'' भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सितम्बर 2019 में अमेरिकी यात्रा के दौरान भी ट्रम्प ने कहा था, ‘‘हर दिन, भारतीय-अमेरिकी समुदाय हमारे देश को मजबूत बनाने और हमारे भविष्य के निर्माण में मदद कर रहा है.''
VIDEO: भारत-चीन के बीच विकट स्थिति : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमजेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
निकारागुआ में चुनाव क्यों खत्म कर रहे हैं डेनियल ओर्टेगा? संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने निकारागुआ पर क्या कहा? ओर्टेगा के इस फैसले से निकारागुआ को लेकर दुनिया की चिंता क्यों बढ़ गई है?
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली थीं. लेकिन यह आरोप कितने सही हैं?
Donald Trump Primetime Speech on US Election Data: डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली 'इतनी खराब और कमजोर है कि इसे कोई नहीं बचा सकता.'
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ताकत और बढ़ गई है. इसी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के सभी 4 मेंबर को हटा दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला की जीत के साथ कोलंबिया में दक्षिणपंथी राजनीति की फिर से सत्ता में वापसी हो गई है. इससे पहले 200 साल में केवल 4 साल ही दक्षिणपंथी सरकार रही है.
दो विश्व युद्ध और उसके बाद की दुनिया के युद्ध नतीजों और चुनाव नतीजों का हाल देख ट्रंप-नेतन्याहू को संभल जाना चाहिए.
हालिया रॉयटर्स/इप्सोस पोल के अनुसार, ट्रंप की रेटिंग इस कार्यकाल के सबसे निचले स्तर 36% पर पहुंच गई है, जिससे पार्टी को हाउस और सीनेट में बहुमत खोने का डर है.
