पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक 'शानदार इंसान' बताया और उनकी जमकर तारीफ की. हालांकि, इस दौरान ट्रंप ने भारत पर व्यापार संबंधों का 'बहुत बड़ा दुरुपयोग करने' का भी आरोप लगाया, जिससे मोदी सरकार की टेंशन बढ़ सकती है. ट्रंप ने इस कार्यक्रम के दौरान बताया कि वह जल्द ही पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले हैं.
ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात होगी या नहीं, विदेश मंत्रालय ने इस बात की कोई तस्दीक नहीं की है. बता दें कि UNGA के तहत होने वाले समिट ऑफ़ फ्यूचर में पीएम संबोधित करेंगे. इस समिट में पीएम मोदी प्रमुख CEOs से भी मिलेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चुनावी मिशन पर हैं. इस बीच मिशिगन में एक इलेक्शन कैंपेन में ट्रंप ने भारत पर व्यापार संबंधों का 'बहुत बड़ा दुरुपयोग करने' वाला बताया. ट्रंप से भारत और अमेरिका के व्यापार संबंधों के बारे में सवाल किया गया था. इसके साथ ही ट्रंप ने भारत को ट्रेड के मामले में शार्प भी बताया. इस दौरान ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच चल रहे 'टैरिफ वार' पर भी अपने विचार रखे.
हालांकि यह पहली बार नहीं है, डोनाल्ड ट्रंप भारत को व्यापार के मुद्दे पर पहले भी निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन ये भी समझना होगा कि वह फिलहाल चुने हुए राष्ट्रपति नहीं, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी फैनटैस्टिक मैन हैं. वैसे, ट्रेड को लेकर ट्रंप ने भारत को लेकर यह भी कहा कि शार्प लोग हैं, शार्प निगोशिएशन करते हैं. ट्रंप भारत को ट्रेड में प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखते हैं.
बता दें कि पीएम मोदी इसी सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. 21 सितंबर से 23 सितंबर तक पीएम मोदी क्वाड के लिए अमेरिका में होंगे. पीएम मोदी डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं के साथ क्ववाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल (2017-2021) के दौरान पीएम मोदी के साथ एक मजबूत संबंध साझा किया था. यह ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' और भारत में 'नमस्ते ट्रंप' जैसे कार्यक्रमों से स्पष्ट होता है. दोनों देशों ने रक्षा और रणनीतिक सहयोग में इजाफा किया था. कई व्यापारिक विवादों के बावजूद उनकी साझेदारी मजबूत होती रही.
गौरतलब है कि अमेरिका में 5 नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव में रिपब्लिकन ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है.
डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को बताया 'फैंटास्टिक मैन', अगले हफ्ते मुलाकात होने की बात कही
अमेरिका में हनुमान जी की 90 फीट ऊंची मूर्ति तोड़ने की धमकी, चुनाव से पहले हिंदू के खिलाफ नफरत कौन फैला रहा?
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहट्रंप को मध्यावधि चुनाव में रोकने की सीक्रेट साजिश! अमेरिकी मीडिया का दावा- करीबी लोग ही नहीं चाहते जीत
Written by: Devbrat Tiwari, Edited by: चंदन सिंह राजपूत"ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं AI दिग्गज", मशहूर इतिहासकार की चेतावनी!
Written by: सुधांशु शुभमअमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को मिडटर्म चुनावों से पहले राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है. टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है.
फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम ने दावा किया कि कुछ रिपब्लिकन नेता 2026 के मिडटर्म चुनाव में हार से भी परहेज नहीं करेंगे ताकि उन्हें ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी से राहत मिल सके.
इतिहासकार William Dalrymple ने चेतावनी दी है कि आज की बड़ी अमेरिकी Tech और AI कंपनियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह ही बेहद शक्तिशाली 'कंपनी-राज्य' बनती जा रही हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों से ठीक पहले नियम बदल दी थी, उनकी सरकार कह रही थी कि इनका मकसद चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाना है. लेकिन राज्यों का कहना था कि वोटिंग शुरू होने के इतने करीब इस तरह के बदलाव लागू करना संभव नहीं है.
ट्रंप का हर अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने का वादा कितना सच, कितना कानूनी? जीत के बाद पैसा कहां से आएगा
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान जंग में उलझी हुई है, अमेरिका में तेल महंगा हुआ पड़ा है. ऐसे में मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है. ट्रंप अब वोटरों को रिझाने का नया तरीका लेकर आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद ईरान से जुड़ा युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है.
जेडी वेंस ने ओहियो में एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. जिसके बाद अल सईद ने उनकी पत्नी उषा वेंस को इस वार-पलटवार में घसीट लिया.
अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनावी सिस्टम की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने 'सेव अमेरिका एक्ट' पास कराने की मांग की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है. उन्होंने अमेरिका में SAVE America Act पारित करने की मांग दोहराई.
