
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) को लेकर गहमागहमी का माहौल है. इस बीच, फेसबुक (Facebook) के मुखिया मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने गुरुवार को अमेरिकी चुनाव के मद्देनजर नागरिक अशांति (Civil Unrest) की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी वोटों की गिनती के दौरान अशांति का खतरा है. यह सोशल मीडिया कंपनी के लिए 'परीक्षण' का समय है. यही नहीं, मार्क जुकरबर्ग ने चिंता जताने के साथ भ्रामक सूचनाओं और मतदाताओं पर दबाव बनाने के प्रयासों के खिलाफ सुरक्षा उपायों का भी जिक्र किया. साथ ही और जरूरी कदम उठाने की भी बात कही है.
फेसबुक चीफ जुकरबर्ग ने कहा, "चुनाव परिणाम को अंतिम रूप दिए जाने में दिन या हफ्ते लग सकते हैं. मुझे चिंता है कि हमारा देश चुनाव परिणाम को लेकर अलग-अलग रुख रख सकता है, जिससे नागरिक अशांति का खतरा है." उन्होंने कहा कि इसी के साथ हमारी जैसी कंपनियों को पहले उठाए गए कदमों से और आगे बढ़ने की जरूरत है.
जकरबर्ग ने कहा, "फेसबुक के लिए अगला हफ्ता अग्निपरीक्षा (Test) की तरह होगा. हमने को कार्य किए हैं, उसको लेकर मुझे गर्व है." उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि हमारा काम 3 नवंबर के बाद भी रूकेगा नहीं. इसलिए हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अखंडता और लोगों की आवाज की रक्षा के लिए लड़ना और नए खतरों का आकलन करते रहेंगे."
बता दें कि फेसबुक पर पिछले अमेरिकी चुनाव समेत अन्य देशों में भी चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लग चुका है. जिसके चलते कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से कंपनी ने कई उपाय किए हैं. हाल ही में भारत में भी आईटी मामलों की संसदीय समिति ने फेसबुक इंडिया के अधिकारियों को तलब किया था.
'48 घंटे में होर्मुज खुल जाएगा अगर यह शर्त मान ली', ट्रंप की चुनावी हार के बाद ईरान के तेवर बदले
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहअगर मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से नहीं रोकता, तो इजरायल का वजूद नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप
Edited by: मोहम्मद साक़िब मज़ीदट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी; क्या करने वाले हैं मार्कों रुबियो? खुद बताया प्लान
Written by: अजय कुमार पटेलईरान अब साफ कह रहा है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने मध्यस्थों की 'शटल डिप्लोमेसी' यानी आना-जाना करके बातचीत कराने की कोशिश को बड़ा झटका दिया है. हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोई तरक्की नहीं हुई है, और इसकी बड़ी वजह अमेरिकी चुनाव के नतीजे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के अस्तित्व में बने रहने का क्रेडिट खुद को दिया है. फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो, अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति न होता, तो आज इजरायल का वजूद ही नहीं होता."
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने और 2028 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक प्रशासन में बने रहना उनकी योजना है.
किम की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने बुधवार को संकेत दिया कि वाशिंगटन के साथ फिर से बातचीत करने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्योंगयांग को ऐसे अविश्वसनीय और शत्रुतापूर्ण लोगों के साथ आमने-सामने बैठने की कोई जरूरत नहीं है.
अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क ने मिडटर्म चुनाव के दौरान किया गया अपना चर्चित पोस्ट हटा दिया है, जिसमें मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की गई थी.
अमेरिका का मिडटर्म चुनाव कई मायनों में काफी अहम है. इसने अब तक के चुनावी गणित को बदलकर रख दिया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी है.
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. एक वजह भारतीय-अमेरिकियों का साथ न मिलना भी है.
भी की स्थिति में ये लग रहा कि वेंस ईरान युद्ध से खुद को दूर दिखाना चाहते हैं, जिससे 2028 के चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखे. वहीं ट्रंप के पास ईरान युद्ध पर तुरंत यूटर्न लेना अभी मुश्किल लग रहा है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के बागेश्वर बाबा पर विवादित बयान, आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राहुल गांधी की रैली, AMU छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली में इमारत हादसा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, शेयर बाजार में तेजी और विराट कोहली से जुड़ी खबरों समेत पढ़िए 5 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें.
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर पूरा कंट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद भारत के लिए अमेरिका से ट्रेड डील की जल्दबाजी अब कम हो गई है, जो एक अच्छी खबर है- रिपोर्ट
